2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभार मंत्री बोले : चूरू कई मामलों में पिछड़ा, स्थिति को सुधार लें, सीएम को हमें जवाब देना पड़ता है और कलक्टर को सुनना पड़ता है

प्रभारी मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि मीटिंग में गोल मोल जवाब सुनने नहीं आए, उन्हे प्रोग्रेस रिपोर्ट चाहिए। चिकित्सा, बिजली, सानिवि, नगर निकाय, वन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से सही जवाब नहीं देने पर उन्हे फटकार भी लगाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 7 Jun 2017, 10:24 PM IST

wasudev devnani

प्रभारी मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि मीटिंग में गोल मोल जवाब सुनने नहीं आए, उन्हे प्रोग्रेस रिपोर्ट चाहिए। चिकित्सा, बिजली, सानिवि, नगर निकाय, वन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से सही जवाब नहीं देने पर उन्हे फटकार भी लगाई। जिला कलक्टर को निर्देश दिया कि जो अधिकारी मीटिंग में नहीं आते हैं और जो सही से काम नहीं करते हैं उनकी लिस्ट बनाकर उन्हे भिजवाएं। उनकी खबर वे खुद लेंगे। उन्होंने कहा चूरू कई मामलों में पीछे है। सीएम की समीक्षा बैठक में उन्हे और कलक्टर को जवाब देना पड़ता है।

पेडेंसी पर सख्त नाराज

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के भुगतान की पेंडेंसी पर मंत्री खासा नाराज हुए। उन्होंने कहा कि इसमें जो कर्मचारी व चिकित्सालय लापरवाही कर रहे हैं उन्हे चार्जशीट दो, फिर भी सुधार नहीं हो तो उन्हे पत्र लिखें।अलगी मीटिंग से पहले पुरानी पेंडंसी हरहाल में खत्म होनी चाहिए। बंद धर्मशालाओं को एनजीओ के माध्यम से शुरू कराने के निर्देश दिए।

लगाए संगीन आरोप

विधायक मनोज न्यांगली ने वन विभाग पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इस विभाग के अधिकारी रुपए डकारने के अलावा कुछ नहीं करते। क्या काम करते हैं क्या नहीं किसी को पता नहीं। विधायक खेमाराम मेघवाल ने भी विभाग के कार्यों पर सवाल उठाए। पौधरोपण को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायतों पर मंत्री ने उप वन संरक्षक को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहां कि जहां भी पौधे लगाने हैं और जहां मर गए उन सभी की जानकारी को संबंधित जनप्रनिधियों व कलक्टर को दें।

देनी होगी रिपोर्ट

मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि उन्हे आगामी दिनों में जो भी काम करने हैं। उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कलक्टर को दें। नहीं देने पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार गौरव पथ निर्माण में मिली शिकायतों पर मंत्री ने पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

अधिकारी नहीं बता पाए सर्वे रिपोर्ट

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में सुविधाओं व स्थिति की रिपोर्ट नहीं देने पर फटकार लगाई और कहा कि 10 दिन में सारी रिपोर्ट तैयार कर कलक्टर को व उन्हे उपलब्ध कराएं।

दानदाताओं का सम्मान

मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों में योगदान करने वाले दानदाताओं व अधिकारियों का सम्मान किया। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम राजपालसिंह, सालासर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी, सरदारशहर के विकास कुमार मालू सहित कई दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रभारी सचिव अजिताभ शर्मा, जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट, सीएमएचओ डा. अजय चौधरी, सीईओ महेन्द्र लोढ़ा, एसडीएम राकेश कुमार मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

किसानों को कनेक्शन नहीं देने, बिजली के पोल नहीं लगाने, ट्रांसफार्मर बदलने में अधिक समय लगाने व अनावश्यक किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। सरदारशहर प्रधान ने कहा कि दो फीट पर ही पोल खड़ा कर दिए गए थे जो आंधी में भरभराकर गिर गए।सरदारशहर प्रधान सत्यनारायण सारण व पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा ने कहा कि कस्बे में सीवर लाइन के काम की स्थिति काफी नाजुक है।

धीमी गति पर फटकारा

शहरी क्षेत्रों को बाहरी शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने की धीमी गति पर चूरू नगर परिषद के संबंधित कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही सभी निकायों के अधिकारियों को तीन माह में ओडीएफ बनाने की कार्ययोजना शीघ्र देने और ओडीएफ बनाने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश