30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल ने शुरू किया दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 3 Oct 2018, 4:57 PM IST

rajasthan news

पहली बार राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल ने शुरू किया दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम

चूरू. राजस्थान के नए दंत चिकित्सकों को कामकाज में आधुनिक तरीकों व पद्धति में दक्ष बनाने के लिए प्रदेश में पहली बार राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल की ओर से सतत दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया। इसकी पहली कार्यशाला चूरू में नई सड़क स्थित एक होटल में हुई। वरिष्ठ दंत विशेषज्ञों व काउंसिल के पदाधिकारियों ने जिलेभर से आए दंच चिकित्सकों को दांतों के ऑपरेशन में आने वाली कठिनाइयों व ऑपरेशन के दौरान मरीज को होने वाली परेशानियों से निपटंने की जानकारी दी। काउंसिल के अध्यक्ष डा. विकास ने बताया राजस्थान के सभी जिलों में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इसकी शुरूआत चूरू जिले से की गई है। नए दंत चिकित्सकों को कामकाज में आने वाली कठिनाइयों निपटने व बेहतर तथा आधुनिक तरीके से ऑपरेशन आदि के बारे में बताया जाएगा। काउंसिल का उद्देश्य नए दंत चिकित्सकों को दक्ष बनाना है। काउंसिल की उपाध्यक्ष डा. रिम्मी शेखावत, ईसी मेम्बर डा. नुसरत गौरी, डा.रजनीश अग्रवाल, डा. संकल्प मित्तल, डा. विनय कुमार, काउंलिस के रजिस्ट्रार डा. डीके गुप्ता आदि ने भी दांतों के उपचार संबंधी आधुनिक व बेहतर तरीकों की जानकारी दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डा. मनोज शर्मा, डीबी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एफएच गौरी ने सुझाव दिए। डा. मनीष चाहर, मेडिकल कॉलेज के डा. कुलदीप बिजारणिया, डा. रविन्द्र कस्वां, डा. हितेश, डा. मनफूल, डा. जेपी यादव, डा. शशिकांत सहित जिले के अनेक दंत चिकित्सक आदि मौजूद थे।

Read more : संघ पर भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी का बड़ा बयान, कहा- संघ और भाजपा के नेता का मिलना गलत नहीं, हमारा है विचारों का परिवार

Read more : अफसरों से परेशान होकर पहले भी 'गलत कदम' उठाते रहे हैं जवान...इस बार हुआ कुछ ऐसा कि दहल गए दिल

Read more : पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले हड़ताल खत्म होने के संकेत, फिर से दौड़ेगी बसें, कर्मचारी लौटेंगे काम पर!

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग