30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संघ पर भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी का बड़ा बयान, कहा- संघ और भाजपा के नेता का मिलना गलत नहीं, हमारा है विचारों का परिवार

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 2:36 PM IST

जयपुर ।

प्रदेश में बीते चार सालों में संघ और और भाजपा के बीच चले गतिरोध, अब भाजपा के राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के नेताओं के जिलों में संघ नेताओं की मुलाकात पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बडा बयान दिया है।

सैनी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि संघ और भाजपा के नेता अगर मिलते हैं तो इसमें गलत क्या है। हमारा विचार परिवार है और विचार परिवार का मुखिया राष्ट्रीय स्तर पर राष्र्टीय नेताओं से, प्रदेश स्तर पर प्रदेश प्रमुखों से मुलाकात करते हैं। हम आपस में चर्चा करते ही हैं और यह हमारा रूटीन है। सबसे बडी बात यह है कि संघ और भाजपा दोनों ही राष्ट्रवाद के लिए काम करते है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि मैं भी संघ का कार्यकर्ता हूं। मैं सभी से मिलता हूं और मुलाकातों से किसी को एेतराज नहीं होना चाहिए। सैनी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयेाजित प्रेसवार्ता में 6 अक्टूबर को अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे केा लेकर विस्तृत जानकारी दी। सैनी ने कहा कि पीएम मोदी 6 अक्टूबर को अजमेर के पुष्कर में राजस्थान गौरव यात्रा के समापन समारेाह में आ रहे है।

पीएम मोदी की जन सभा में 3 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाने की पार्टी की येाजना है। सभा में बूथ स्तर तक से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा । सैनी ने कहा कि अजमेर के पुष्कर में होने वाली यह पीएम मोदी की यह सभा अब तक की सबसे बडी सभा होगी। पार्टी फिर से पुरजोर तरीके से 180 सीटे जीत कर सत्ता में वापसी करेगी।

सैनी से जब पूछा गया कि अपनी मांगों लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियोंं पर लाठीचार्ज किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस को संयम बरतना चाहिए। लाठीचार्ज किसी भी आंदोलन का समाधान नहीं है। मैं खुद एक कर्मचारी आंदोलनों से जुडा हुआ हूं।

प्रदेश में 82 हजार कर्मचारियों की हडताल पर सैनी ने कहा कि हडताल खत्म करने को लेकर मेरी भी कर्मचारियों से कई बार वार्ता हुई है और बात बनी भी है। कर्मचारियों के साथ मेरी पूरी सहानूभुूति है। हडताल खत्म होनी ही चाहिए। इसके लिए चार मंत्रियों की कमेटी का भी गठन कर दिया गया है और हमने कमेटी को कहा कि दो या तीन दिन में अपनी रिपोर्ट दे। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन हो गया है। अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भरतपुर संभाग में जांएगी और वहां जन संवाद के रूप में अपनी सभांए करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग