
राकेश ने 15 सौ मीटर दौड़ में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
चूरू. फील्ड कोई भी हो, शिद्दत के साथ मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। ऐसा ही काम कर दिखाया है। देपालसर के राकेश ने। अभी हाल ही में चतुर्थ इंडियन ओपन सीनियर पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उसने स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल चूरू का बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। जानकारी के अनुसार ये चैंपियनशिप 19 अगस्त तक बंगलुरू के केंट्रीवा स्टेडियम में चली। इसमें देपालसर के होनहार राकेश भैड़ा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। यही नहीं इस दौड़ को उसने 4.08 मिनट में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है। राकेश के पदक जीतने के साथ ही अक्टूबर -2023 में चाइना में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वर्तमान में राकेश एशियन रैंङ्क्षकग में प्रथम नंबर पर आ गए हैं, अभी राकेश भैडा ऊटी तमिलनाडु में ट्रेनिंग कर रहे हैं। मूलाराम भेड़ा के होनहार पुत्र ने खेलों में अपना नाम रोशन किया है। उसकी उपलिब्ध पर न केवल गांव बल्कि पूरे चूरू को नाज है। अब खिलाड़ी राकेश ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलकर पदक हासिल करने की मंशा रखता है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
राकेश ने अब तक जीते पदक
& 2019 में 9वें स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 800 मीटर में स्वर्ण, 1500 मीटर में स्वर्ण 5000 मीटर में स्वर्ण, 4 गुणा 400 रीले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
& 2020 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप जोधपुर में 1500 मीटर में स्वर्ण, 800 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता।
& 2021 में 19वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बंगलुरू में 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 800 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
& 2022 में 11वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जयपुर में 1.400 मीटर में स्वर्ण, 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
& 2022 में 20 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा में 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया।
& चौथे इंडियन ऑपन सीनियर पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप बंगलुरु में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 4:08 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। नेशनल में दो गोल्ड, दो रजत पदक हासिल किए। इसी प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल नौ पदक हासिल किए।
Published on:
21 Aug 2022 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
