
गांव दूधवाखारा में करगिल शहीद सुमेरसिंह की प्रतिमा से लिपट गई बहन सुमन कंवर।
चूरू। Raksha Bandhan 2023: दूधवाखारा के करगिल शहीद सुमेरसिंह राठौड़ की प्रतिमा पर बुधवार को राखी के त्योहार के मौके पर बहन सुमन कंवर रक्षा सूत्र बांधने पहुंची। राखी बांधने के बाद वे शहीद की प्रतिमा से लिपट गई। उनकी आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। सुमन इतनी भावुक हो गई कि उन्हें देख मौके मौजूद ग्रामीणों की आंखें सजल हो गई।
ग्रामीण शहीद सुमेरसिंह अमर रहे के नारे लगाने लगे। सुमन मारवाड़ी में रोते हुए बोली बीरा... थें भोत याद आओ। सुमन कंवर ने कहा कि भाई नहीं है इस बात का गम है। मगर इससे कहीं ज्यादा इस बात का फक्र है कि मेरा भाई वीर योद्धा था। जिसनें मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कई मौकों पर इनकी कमी खलती है। इस मौके पर शहीद के पुत्र नरेंद्रसिंह, ग्रामीण बीके सिंह कस्वा, सूबेदार गोविंदसिंह, सूबेदार मोहरसिंह व हवलदार शिशपाल स्वामी मौजूद थे।
महिला दारोगा ने बांधी फौजी भाई के राखी:
दूधवाखारा थाने की एसएचओ अलका बिश्नोई ने बुधवार को रक्षा बंधन के मौके पर एनएच से गुजरने वाहन चालकों व सेना के जवानों के तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांध कर अनूठी नजीर पेश की है। इस मौके पर एसएचओ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। वे बोलीं की सडक दुर्घटना में कोई अपनों को ना खोएं।
Published on:
31 Aug 2023 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
