10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनामी बदमाश श्रवण व साथी राजकुमार उर्फ किलर हथियारों सहित गिरफ्तार

करीब 26 माह से फरार चल रहे महेन्द्र गोदारा हत्याकांड, कमल रामसरा फायरिंग के आरोपी पांच हजार के इनामी श्रवण बुडानिया उर्फ सूर्यप्रकाश को पुलिस ने एनएच 52 व उसके साथी राजकुमार उर्फ किलर को भी गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
इनामी बदमाश श्रवण व साथी राजकुमार उर्फ किलर हथियारों सहित गिरफ्तार

चूरू. पुलिस गिरफ्त में हथियार रखने के आरोपी।

चूरू. करीब 26 माह से फरार चल रहे महेन्द्र गोदारा हत्याकांड, कमल रामसरा फायरिंग के आरोपी पांच हजार के इनामी श्रवण बुडानिया उर्फ सूर्यप्रकाश को पुलिस ने एनएच 52 व उसके साथी राजकुमार उर्फ किलर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल तीन अवैध हथियार, चार मैग्जीन, 41 जिंदा कारतूस, नौ खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आम्र्स एक्ट के मामले में आरोपी श्रवण बुडानिया करीब 26 माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी को लेकर एएसपी योगेन्द्र फौजदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों को आरोपी के पहले बाड़मेर में छिपे होने की सूचना पर नजर रखी जा रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दूधवाखारा थानाधिकारी रामविलास विश्नोई को अपराधी के दूधवाखारा में छिपने की जानकारी मिली थी। इस पर अचानक दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ एमएम पिस्टल, दो मैग्जीन, 19 जिन्दा कारतूस, एक खाली कारतूस बरामद किया। एसपी गौतम ने बताया कि श्रवण के खिलाफ चूरू कोतवाली व सदर, दूधवाखारा व झुंझुनूं सदर में चार मामले दर्ज हैं। उसके साथी बणी का बास दूधवाखारा निवासी राजकुमार जाट उर्फ किलर को भी एनएच 52 सेे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस, देसी कट्टा आदि बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित दो मुकदमें दर्ज हैं।

टीम में ये रहे शामिल
सीओ सिटी चूरू, सुखविन्द्रपाल सिंह, थानाधिकारी दूधवाखारा रामविलास विश्नोई, थानाधिकारी सदर रामनारायण चोयल, एसआइ जिला विशेष शाखा अमित कुमार, हैड कांस्टेबल विशेष शाखा महेन्द्र सिंह, सदर थाने के एचसी विरोन्द्र सिंह, कांस्टेबल रमाकांत, सज्जन कुमार, नवीन कुमार, सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बदमाश गिरफ्तार
चूरू. पुलिस की ओर से अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तारानगर व सालासर से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि तारानगर से विकास कुमार व सालासर से आदतन अपराधी भंवरलाल को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच हथियार व 50 जिन्दा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।