12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जियों के भावों में उछाल, सर्दियों में कैसे हो सेहत की देखभाल

चुनावी सीजन अपने पूरे परवान पर है। लोकतंत्र के पर्व के मतदान में चंद रोज शेष है। इन सब के बीच रोजमर्रा की जरूरत सब्जियों के भाव तेज होते जा रहे हैं। आम लोगों की थाली से अब हरी सब्जियां गायब हो रही है। सर्दियों की दस्तक के बावजूद सब्जी मंडी में लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल रही। इस मौसम में चूरू में सब्जियों के दाम कम रहते हैं। लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

2 min read
Google source verification
churu_vegetables_news.jpg

चूरू. चुनावी सीजन अपने पूरे परवान पर है। लोकतंत्र के पर्व के मतदान में चंद रोज शेष है। इन सब के बीच रोजमर्रा की जरूरत सब्जियों के भाव तेज होते जा रहे हैं। आम लोगों की थाली से अब हरी सब्जियां गायब हो रही है। सर्दियों की दस्तक के बावजूद सब्जी मंडी में लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल रही। इस मौसम में चूरू में सब्जियों के दाम कम रहते हैं। लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ है। एक माह पहले तक 20 से 25 रुपए खुदरा में बिकने वाले टमाटर और 40 से 50 रुपए रुपए प्रति किलो में बिकने वाले प्याज के भाव थोक मंडी में करीब डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। रही सही कसर चुनावी खुमार ने पूरी कर दी। नवम्बर का महिना बीतने को है। इसके बावजूद तरकारी के भावों में कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

प्लेट से सलाद गायब

प्याज - टमाटर के भावों में एकाएक हुई बढोतरी से रसोई का बजट बिगड़ गया है। इधर, सेहत का रखवाला सलाद घरों में थाली से व होटलों और ढाबों में प्लेटों से गायब हो रहा है। इसके विकल्प के तौर पर मूली, गाजर व पत्तागोभी सलाद के रूप में लोग खा रहे हैं।

नजर नहीं आ रहे राहत के आसार

शहर के सफेद घंटाघर स्थित सब्जी मंडी के थोक व्यापारियों के मुताबिक अब कुछ दिनों बाद शादियों की सीजन शुरू होने वाली है। इससे प्याज- टमाटर सहित सब्जियों की मांग में तेजी आएगी। यही वजह है कि भावों में कमी के बजाय तेजी आने के आसार हैं। सब्जी कारोबारियों की मानें तो बहरहाल तरकारियों के भावों में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

जानें सब्जियों के थोक व खुदरा भाव

सब्जी - थोक भाव - खुदरा भाव

प्याज - 50-60 - 70-80

टमाटर- 35-40 -55-60

मटर- 75-80 -100-120

गाजर- 35-38 - 50-60

फूलगोभी- 28-30 - 55-60

पत्तागोभी- 20-23 - 45-50

हरा प्याज- 38-40 - 70-80

मूली- 8- 10 - 20-25

नीबू- 80-90 - 110-125

अदरक- 110-120 - 160-170

मैथी- 38-40 - 45-48

पालक- 18-20 - 28-30

धनिया- 40-45 - 50-60