23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो रिक्शा पलटने से हुआ हादसा: देवर-भाभी घायल, एक की हालत गंभीर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Dec 21, 2018

accident

ऑटो रिक्शा पलटने से हुआ हादसा: देवर-भाभी घायल, एक की हालत गंभीर

सरदारशहर।
बीहड़ बुंगली बालाजी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा पलट जाने से दो जने घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ऑटो रिक्शा में सवार देवर-भाभी सवार थे। जो वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक वार्ड 38 निवासी सुरेश उर्फ कालू गाडिया लुहार अपनी भाभी को लेकर पर्यावरण चौक से अपने घर जा रहा था। इस बीच बीहड़ बुंगली बालाजी मंदिर के पास ऑटो रिक्शा पलट गया। जिसके कारण सुरेश उर्फ कालू व उसकी भाभी घायल हो गए।

गंभीर घायल सुरेश उर्फ कालू चूरू रैफर
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सुरेश उर्फ कालू को चूरू रैफर कर दिया।