10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SALASAR BALAJI NEWS- कहने को तो लक्खी मेला और यहां की व्यवस्थाएं और सुविधाएं जीरो…

चूरू. विश्व विख्यात सिद्धपीठ सालासर धाम का लक्खी मेले की तिथि नजदीक आ रही है। मेले को लेकर श्री हनुमान सेवा समिति सभागार में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में बैठक में हर बार की तरह बातें बनाकर तैयारियों के निर्देश देकर इतिश्री कर ली गई। व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश हर बार की तरह आला अधिकारियों और नेताओं ने कर दिए, लेकिन जमीनी हकीकत वहीं की वहीं, परेशान होता रहे बालाजी का सेवक और आने वाले यात्री।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Oct 02, 2022

SALASAR BALAJI NEWS- कहने को तो लक्खी मेला और यहां की व्यवस्थाएं और सुविधाएं जीरो...

SALASAR BALAJI NEWS- कहने को तो लक्खी मेला और यहां की व्यवस्थाएं और सुविधाएं जीरो...

बालाजी के भक्तों का आना शुरू, सड़क अब तक नहीं बनी, परेशान हो रहे लोग
सालासर बालाजी के लक्खी मेले को लेकर तैयारियां शुरू
चूरू. विश्व विख्यात सिद्धपीठ सालासर धाम का लक्खी मेले की तिथि नजदीक आ रही है। मेले को लेकर श्री हनुमान सेवा समिति सभागार में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में बैठक में हर बार की तरह बातें बनाकर तैयारियों के निर्देश देकर इतिश्री कर ली गई। व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश हर बार की तरह आला अधिकारियों और नेताओं ने कर दिए, लेकिन जमीनी हकीकत वहीं की वहीं, परेशान होता रहे बालाजी का सेवक और आने वाले यात्री। विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रैंगी है। नेशनल हाईवे से सालासर आने वाली भांगीवाद सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। गडढों में तब्दील इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके सहायक अभियंता बाबूलाल वर्मा सुजानगढ ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है लेकिन आगे से अभी आया नहीं है। विभाग के पास इतना बजट नहीं है कि डामरीकरण किया जाए सके।

शरद पूर्णिमा पर भरेगा लक्खी मेला
देश दुनिया में प्रसिद्धी रखने वाला चूरू जिले का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल सालासर में आगामी आसोज की शरद पूर्णिमा के अवसर पर मेला भरा जाएगा। जिसको लेकर मंदिर कमेटी श्री हनुमान सेवा समिति दिनरात लगकर तैयारियां करने में जुटी हुई है। श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर भरने वाले पांच दिवसीय लक्खी मेले को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लक्खी मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के कौने कौने से लाखों श्रद्धालु सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे।

जिकजैक द्वारा होंगे दर्शन
सालासर बालाजी के लक्खी मेले को लेकर मंदिर कमेटी के कर्मचारी दिनरात लगकर मेले की तैयारियां कर रहे है। श्री हनुमान सेवा समिति के उपाध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि पुलिस थाने के सामने श्री बालाजी बगीचे से जिकजैक बनाकर तैयार किया गया है। जिसके द्वारा बाबा के भक्त दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा लाईन भी बनाई गई है। जिसमें चार पुल बनाए गए हैं जिनमें श्रद्धालु चलकर बालाजी के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं को सही एवं आरामदायक दर्शन के लिए छह किलोमिटर की लाईन है। जिसमें श्रद्धालु चलकर बालाजी मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन कर सकेगे। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण बालाजी का मेला भरा नहीं गया था। जिसके कारण श्रद्धालु बालाजी के दर्शन नहीं कर पाये थे। इस बार बालाजी के मेले को लेकर पहले नवरात्र से ही धीरे - धीरे श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे जैसे पूर्णिमा का समय नजदीक आयेगा वैसे वैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढती जाएगी।

जनसमस्याओं के निराकरण की मांग, किया विरोध-प्रदर्शन
सादुलपुर. शहीद भगत ङ्क्षसह विचार मंच कार्यकर्ताओं की ओर से जनहित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चौथे दिन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हिसार रोड पर स्थित पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर के सामने तथा वार्ड एक में गंदे पानी की समस्या का निराकरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक जगत ङ्क्षसह ने बताया कि अंबेडकर चौक एवं पंचमुखी बालाजी मंदिर को जाने वाला प्रमुख रास्ता तथा वार्ड नम्बर एक नायकान मौहल्ला में जलदाय विभाग ने पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा दिया था लेकिन मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में छह माह से आम रास्ता बाधित है।