
churu Temperature
प्रदेश में रविवार को चूरू सबसे गर्मरहा। तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। दिन में चले लू के थपेड़ों ने आमजन को झुलसा कर रख दिया। प्रचण्ड गर्मी के कारण धोरों की धरती दिनभर आग सी तपती रही। गर्मी व तल्ख धूप के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। गत तीन चार दिनों से प्रचण्ड गर्मी का दौर चल रहा है। शनिवार को जहां दिन का तापमान 46.1 डिग्री था। वह रविवार को बढ़कर 47 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।
दोपहर में तीखी धूप के चलते कूलर और पंखों की हवा भी फेल हो गई। लोग घरों में दुबके रहे। राहत के लिए लोग जूस व आइसक्रीम का सहारा लिया। रविवार शाम बादल छा जाने के बावजूद गर्मी का असर कम नजर नहीं आया। धूप से जरूर राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
दही-लस्सी का करें अधिक उपयोग
प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए घर से खाली पेट निकलना स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। राजकीय डीबी अस्पताल के फिजीशियन मो. आरिफ ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा खाने में दही, छाछ व लस्सी का उपयोग करें। धूप से बचाव के लिए सिर पर तौलिया या रूमाल का इस्तेमाल करें।
कहां कितना तापमान
अजमेर 43.8 डिग्री
जयपुर 44.5 डिग्री
पिलानी 45.1 डिग्री
कोटा 45.5 डिग्री
डबोक एपी 41.5 डिग्री
बाड़मेर 46.0 डिग्री
जैसलमेर 46.0 डिग्री
जोधपुर 44.3 डिग्री
बीकानेर 46.2 डिग्री
चूरू 47.0 डिग्री
श्रीगंगानगर 45.5 डिग्री
(यह तापमान मौसम विभाग के अनुसार है।)
Published on:
07 May 2017 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
