10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona- Virus- जरूरतमंदों की सहायता के लिए बच्चे ने सौंप दी अपनी गुल्लक

ग्यारह वर्षीय बालक ने वैश्विक महामारी के इस संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों के लिए अपने गुल्लक में एकत्रित राशि बिना गिनती किए ही जिला कलक्टर को गुल्लक सहित सांैप दी। समाजसेवी हारून मंडेलिया के पुत्र शैयान मंडेलिया को इस कार्य के लिए सभी ने सराहना की। इस मौके पर एसपी तेजस्विनी गौतम भी उपस्थित थीं।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Apr 25, 2020

Corona- Virus- जरूरतमंदों की सहायता के लिए बच्चे ने सौंप दी अपनी गुल्लक

Corona- Virus- जरूरतमंदों की सहायता के लिए बच्चे ने सौंप दी अपनी गुल्लक

रतनगढ़ (चूरू). ग्यारह वर्षीय बालक ने वैश्विक महामारी के इस संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों के लिए अपने गुल्लक में एकत्रित राशि बिना गिनती किए ही जिला कलक्टर को गुल्लक सहित सांैप दी। समाजसेवी हारून मंडेलिया के पुत्र शैयान मंडेलिया को इस कार्य के लिए सभी ने सराहना की। इस मौके पर एसपी तेजस्विनी गौतम भी उपस्थित थीं।
सादुलपुर. विधायक डॉ.कृष्णा पूनिया के जन्म दिवस पर सादुलपुर अखाड़ा परिषद महाराणा प्रताप चौक तथा विधायक के सहयोग से एक हजार भोजन के पैकेट जरूरतमंद परिवारों को बांटे व पशुओं को चारा खिलाया गया। विधायक के पति कोच विरेन्द्र पूनिया ने केक काटा। द्वारकाप्रसाद, चौथमल दर्जी, धर्मचंद दूगड़, खींवकरण बोथरा, हैदर अली, प्रमोद भार्गव, महेन्द्र पडि़हार, राजकुमार पूनिया आदि मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के जन्म दिवस एवं पंचायती राज दिवस पर सौ किट राशन सामग्री वितरण की गई। विधायक डॉ.कृष्णा पूनिया व द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच वीरेन्द्र पूनिया इस दौरान मौजूद रहे।
सरदारशहर. सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, श्री लोकरंजन परिषद, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं ताल ट्रस्ट की ओर से असहाय, ड्यूटी पर लगे पुलिस जवानों, चिकित्साकर्मियों, अन्य कर्मचारियों को पिछले एक माह से नि:शुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भोजन की रसोई का निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी रीना छिम्पा ने किया।
चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के संकल्प के अनुसार कृषि उपज मंडी से 500 राशन किट रतननगर के लिए रवाना किए गए। जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, महामंत्री नरेन्द्र काछवाल, रतननगर मण्डल भाजपा अध्यक्ष पवन यादव, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने झंडी दिखाकर गाडिय़ों को रवाना किया।
चूरू. गाजसर निवासी बजरंगलाल ने स्वयं व जनसहयोग से गाजसर के आस-पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को एक लाख 50 हजार रुपए का राशन वितरण किया। बजरंगलाल ने पिता की पुण्य तिथि पर 5 हजार 100 रुपये का चेक इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, चूरू के लिए जिला कलक्टर को भेंट किया।
तारानगर. विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने तारानगर स्थित अपने आवास से राशन सामग्री से भरे तीन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह राशन पैकेट 9 ग्राम पंचायतों में 1400 जरूरतमंद लोगों के घर-घर वितरित किए जाएंगे।
रतनगढ़. जिला कलक्टर संदेश नायक व एसपी तेजस्विनी गौतम ने
र सन्देश नायक व जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने राशन सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य स्थलों के लिए रवाना किया।
पंचायत समिति परिसर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की ओर से अपने पिता बोदूराम व भाई विजयकुमार की स्मृति में प्रशासन को 3800 राशन सामग्री किट प्रदान करने के अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।
सिधमुख. कस्बे में गंगा भोरुका की तरफ से आंगन वाडी केन्द्र दो की ओर से राशन किट वितरित की गई। अंगूरी देवी शर्मिला देवी और कोमल ने सहायक की भूमिका निभाई।