23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

VIDEO: कांग्रेस में चलता है किस्सा कुर्सी का: राठौड़

केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में चूरू के जैन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। अपराधियों के हौसले बुलंद रहे। यही नहीं रंगदारी की घटनाएं भी चरम पर रही लेकिन ये सरकार अपने पूरे कार्यकाल में आपसी संघर्ष में उलझी रही।

Google source verification

मोदी शासन के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पत्रकार वार्ता
चूरू. केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में चूरू के जैन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। अपराधियों के हौसले बुलंद रहे। यही नहीं रंगदारी की घटनाएं भी चरम पर रही लेकिन ये सरकार अपने पूरे कार्यकाल में आपसी संघर्ष में उलझी रही। दूसरी तरफ केन्द्र की सरकार। जिसने पूरी दुनिया में अपना लौहा मनवाया। इसके पीछे नरेन्द्र मोदी की सोच और उनकी ताकत रही। आज दुनिया में भारत को सम्मान की ²ष्टि से देखा जाता है। राठौड़ ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा संगठन बेस पार्टी है। ये कांग्रेस नहीं है जहां किस्सा कुर्सी चलता रहा है। उन्होंने राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैंप को ढकोसला बताया। उन्होंने कहा कि ये केवल जनता को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही राज्य सरकार की योजनाओं को और बेहतर कर जनता को बेहतर लाभ दिलाने का काम करें। राज्य की कांग्रेस सरकार ने योजना तो शुरू कर दी। इनके बाद पैसा है नहीं। डिस्कॉम को बर्बाद करके छोड़ दिया गया। इससे साफ जाहिर की है चोर की दाड़ी में तिनका है। वसुंधरा राजे की सरकार के समय भामाशाह कार्ड बने तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब जब मुख्यमंत्री ने निशुल्क स्मार्ट फोन योजना में सरकार ने जो सिम जारी की है। उसमें 18 जगह फोटो है। इस मौके पर मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एसएस नागर ने भारत सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान 70 हजार बीएसएनएल कर्मचारियों को भाजपा सरकार में वीआरएस देने के सवाल पर नागर ने कहा कि भारत सरकार इन कार्यालयों के लिए जो भी अच्छा होगा। उसके लिए प्रयास किए जाएंगे। बीएसएनएल को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो योजनाएं शुरू की है। देश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। चाहे वह आयुष्मान भारत योजना हो या फिर कोई और देश प्रगति के सौपान तय कर रहा है। कस्वा ने कहा कि चूरू लोकसभा क्षेत्र में रेल के क्षेत्र में बहुत बेहतरीन काम हुआ है। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, विधायक अभिनेष महर्षि, डा.वासुदेव चावला, भाजपा नेता पुष्प जैन, हरलाल सहारण सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कस लें अपनी कमर
तारानगर. बहुजन समाज पार्टी गांव की ओर चली अभियान के तहत बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को तारानगर कस्बे के सैनी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम शीला ने कहा कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। अबकी बार राजस्थान में बसपा की सरकार बनानी है। बैठक जिलाध्यक्ष दईराम मेघवाल, जिला प्रभारी गणपत मेघवाल व ओमप्रकाश खेजड़ा ने भी संबोधित किया। संचालन दानाराम मेघवाल ने किया। बैठक में कुरड़ाराम नायक, नोरंगराम गोधा, धर्मेंद्र रॉयल, रमेश चंद्र जोईया, तोखराम मेघवाल, जयङ्क्षसह मेघवाल, प्रभुराम सात्युं, ताराचंद जोइया, राजूङ्क्षसह राजपूत, जगदीश धाणक, ताराचंद मंडार मौजूद थे।