11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CHURU CRIME NEWS- सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, झाडिय़ों के पास मिला ट्रक चालक का शव

चूरू. तारानगर. तहसील के सरदारशहर- तारानगर सड़क मार्ग पर गांव तोगावास -भालेरी के बीच शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास लावारिस हालत में एक ट्रक भी खड़ा मिला। सूचना पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद मृतक की पहचान हो पाई।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Feb 25, 2023

CHURU CRIME NEWS- सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, झाडिय़ों के पास मिला ट्रक चालक का शव

तारानगर. सरदारशहर मार्ग पर तोगावास-भालेरी के बीच सड़क मार्ग पर शव के पास लावारिस हालत में खड़ा ट्रक।

आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप: परिजनों ने 3 जनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
चूरू. तारानगर. तहसील के सरदारशहर- तारानगर सड़क मार्ग पर गांव तोगावास -भालेरी के बीच शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास लावारिस हालत में एक ट्रक भी खड़ा मिला। सूचना पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद मृतक की पहचान हो पाई। मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला भालेरी थाने में दर्ज करवाया। डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि शुक्रवार को जयपाल पुत्र परसाराम जाट (34) निवासी जिगसाना टिब्बा ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई सुरेन्द्र ङ्क्षसह (26) जो एक 14 चक्का ट्रक रखता है उस ट्रक से लम्बी दूरी का सामान लाने ले जाने का कार्य करता है। एक साल पहले उसके भाई सुरेंद्रङ्क्षसह की बुलराम पुत्र बीरबल, मनोज पुत्र बनवारी, प्रमेश्वर पुत्र चुन्नीलाल निवासी बुचावास से ट्रक से लकडिय़ों को लाने ले जाने के बारे में कहासुनी हुई थी। उसके बाद से ये तीनों उसके भाई सुरेन्द्रङ्क्षसह को परेशान करते थे। तीनों बेवजह धमकी देते कि तुम्हारे ट्रक को चलने नहीं देंगे व तुम्हारे ट्रक में पोस्त वगैरह डालकर ट्रक पकड़वा देंगे। धमकी मिलने के चलते सुरेंद्रङ्क्षसह परेशान रहता था। सुरेन्द्र ङ्क्षसह ने भाई व परिवार वालों को भी कई बार इसके बारे में बताया था। 5 दिन पहले सुरेंद्रङ्क्षसह पर इन तीनों ने गाड़ी लूटने का झूठा मुकदमा पुलिस थाना तारानगर में दर्ज कराना चाहा लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने शराब पीने का मामला बनाकर सुरेंद्रङ्क्षसह का ट्रक जब्त कर लिया जिसे बाद सुरेंद्रङ्क्षसह ने कोर्ट से उसे छुड़ा लिया। इसके बाद सुरेंद्रङ्क्षसह ट्रक लेकर बीकानेर रवाना हो गया। तीनों आरोपियों ने लगातार दो दिनों में सुरेंद्रङ्क्षसह को बहुत ज्यादा परेशान किया। जयपाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गुरुवार को सुरेंद्रङ्क्षसह ट्रक लेकर बीकानेर जा रहा था जो भालेरी-तोगावास के बीच में जगदम्बा होटल के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर एक बिल्टी लिफाफा पर उक्त तीनों व्यक्तियों के नाम लिखकर व फोन में इन तीनों की वजह से मरने की रिकोर्डिंग कर इन तीनों के उकसाने से व जान से मारने के डर से मेरे भाई ने आत्महत्या रात्रि के समय कर ली है। कृष्ण कुमार जो भालेरी जा रहा था, मैंने संयोगवश ही कृष्ण कुमार को फोन किया कि मेरा भाई ट्रक लेकर बीकानेर गया है तुझे मिले तो मुझे सूचना करना जबकि कृष्ण कुमार उस समय घटना स्थल पर खड़ा था। उसने बताया कि गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है व तुम्हारा भाई खेत की बाड़ के पास लेटा हुआ पड़ा है लगता है कि उसकी मृत्यु हो गई है। ये बात सुनकर मैं व मेरे परिवार के लोग गाड़ी लेकर घटना स्थल पहुंचे। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर भालेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा तारानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।