
बिसाऊ न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में आज तीजोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता संस्था संरक्षक रुकमणी देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सदस्यों का युगल,सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम सुरेन्द्र शर्मा, द्वितीय सुनीता सुरोलिया एवं तृतीय प्रिती को संस्था निदेशक डॉ प्रताप सिहाग, विनोद देवी, पुष्पा चौधरी, भंवरी शर्मा, अनिल सुरा आदि ने प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र एवं नगद राशि भेंट की। संचालन हंषिका महला एवं अनुष्का भाकर ने किया।
तीज महोत्सव को लेकर उत्साह, पहले दिन हुए कई कार्यक्रम
चूरू. दो साल बाद जिले में तीज महोत्सव को लेर चहुंओर उल्लास का वातरण बना हुआ है। बिसाऊ न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में आज तीजोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता संस्था संरक्षक रुकमणी देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सदस्यों का युगल,सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम सुरेन्द्र शर्मा, द्वितीय सुनीता सुरोलिया एवं तृतीय प्रिती को संस्था निदेशक डॉ प्रताप सिहाग, विनोद देवी, पुष्पा चौधरी, भंवरी शर्मा, अनिल सुरा आदि ने प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र एवं नगद राशि भेंट की। संचालन हंषिका महला एवं अनुष्का भाकर ने किया।
रतनगढ़. चूरू रोड़ पर गोपाल वाटिका में तीन दिवसीय तीज महोत्सव के पहले दिन महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। शुक्रवार रात्रि को कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने झूलों, नृत्य, मेहंदी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। कुर्सी दौड़, नृत्य, मेहंदी, चम्मच दौड़, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। गौड़ ब्राह्मण युवक संघ की ओर से गोपाल वाटिका के मालिक शिव प्रसाद शर्मा व प्रबंध निदेशक ओमदत्त सुपारीवाले का भी माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ओमदत्त सुपारीवाला ने बताया कि कार्यक्रम 2 दिन और चलेगा।
सांखूफोर्ट. सादुलपुर में श्रावणी तीज के पवित्र त्यौहार के अवसर पर राउमावि मोडावासी में स्पेशल डाइट खिलाई गई। इस अवसर पर हरियाली के प्रतीक तीज पर विद्यालय में झूले भी लगाए गए। मोहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शीतला चौक स्थित छात्रानुभाग में तीज का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मोहता संस्थानों के चेयरमैन श्री श्रीवर्धन मोहता ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। महिला मंडल ने रंगारंग कार्यक्रम किया गया। भजन गायिका प्रमोद रानी बैरासरिया तथा ज्योति सरावगी की देखरेख में समारोह हुआ।
चूरू. सादुलपुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल प्रांगण में हरियाली तीज पर्व कार्यक्रम हुआ। संस्था चेयरमैन डॉ अनिल सागवान ने पर्व की महत्वता पर विस्तार से जानकारी दी। संस्था प्राचार्य रङ्क्षवद्र श्योराण ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उपलिब्ध हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेहंदी में प्रथम निष्ठा, द्वितीय भूमिका तथा मनीषा और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भोले का शृंगार
बीदासर. कस्बे के भूतनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के तहत शुक्रवार की रात्रि में महाआरती से पूर्व शिवङ्क्षलग का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दीपकों से किए गए श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने आरती में भाग लिया।
कथा का समापन
चूरू. सादुलपुर शहर के बाबा रामदेव मंदिर में चल रहा साप्ताहिक धर्म समारोह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री राधा चरित्रामृत का आयोजन बाबा रामदेव मन्दिर के भक्त जनों के सहयोग से आयोजित हुआ। इस धर्मायोजन में श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक श्रीराम उपाध्याय ने भागवत कथा के साथ-साथ श्री राधा चरित्रामृत वाचन किया। समापन समारोह राधा कृष्ण झांकी के साथ व फूलों की होली महोत्सव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी विजय कुमार स्वामी के अलावा आयोजन समिति के रतनलाल गांधी सिधमुखिया, राजकुमार मित्तल ने कथावाचक का अभिनंदन किया।
Published on:
31 Jul 2022 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
