21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

Video News– हड़ताल के नाम पर रजिस्ट्री कराने और सोलर प्लांट लगाने वालों से कर रहे वसूली

चूरू. सरदारशहर. विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसीलदार कमलेश महरिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि तहसील कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके चलते आमजन बेहद परेशान है।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

Jun 16, 2023

विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
तहसीलदार मेहरिया पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
चूरू. सरदारशहर. विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसीलदार कमलेश महरिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि तहसील कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके चलते आमजन बेहद परेशान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ रुपए भी इक_े किए और कहा कि तहसीलदार ये रुपए ले लो, पर आम जनता का काम करो। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री और सोलर प्लांट लगाने वालों से रुपये मांगे जा रहे हैं। जो रुपए देते हैं उनका काम होता है, बाकी लोग चक्कर लगाने को मजबूर है। हड़ताल के नाम पर रजिस्ट्री और बेचान बंद था, लेकिन पैसे देने वालों के काम रातों-रात हो रह थे। अध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि आज तो सांकेतिक धरना दिया है। अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 15 दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पुजारी महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश धनावंसी, कासम सब्जीफरोश, गुलाबसाह भाटी, हसन काजी, बजरंगलाल राव, भंवरलाल टॉक, रमजान सिक्का, हसन काजी, ज्ञानाराम जाट, बबलू खान, सोनू सोनी, याकूब मुवाल, महावीर टॉक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।