10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

Video News- दो दोस्तों ने जीप में जाने से कर दिया था मना, इसलिए बच गई उनकी जान

चूरू. सरदारशहर. तारागनर रोड़ पर नैणासर गांव के पास गुरुवार सुबह ट्रक व जीप की जबरदस्त भिड़ंत में बोलेरो जीप में सवार दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक बिजनेसमैन दोस्त थे। इनके 2 दोस्तों ने रात में जीप से सरदारशहर जाने से मना कर दिया था। इसलिए दोनों की जान बच गई, नहीं तो वे भी काल का ग्रास बन जाते।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

May 12, 2023

सामने से आ रहे 18 चक्का ट्रक में जा घुसी जीप
ट्रक-जीप की आमने-सामने की भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत
नैणासर गांव के पास हुआ हादसा
चूरू. सरदारशहर. तारागनर रोड़ पर नैणासर गांव के पास गुरुवार सुबह ट्रक व जीप की जबरदस्त भिड़ंत में बोलेरो जीप में सवार दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक बिजनेसमैन दोस्त थे। इनके 2 दोस्तों ने रात में जीप से सरदारशहर जाने से मना कर दिया था। इसलिए दोनों की जान बच गई, नहीं तो वे भी काल का ग्रास बन जाते।
सरदारशहर निवासी हेमराज और केशुराम भी नोएडा में कपड़े का काम करते हैं। एक ही जिले के होने से उनकी रामचंद्र से दोस्ती थी। इन सभी लोगों की दिन में आपस में बात हुई थी और सरदारशहर आने की प्लाङ्क्षनग बनाई थी। जब खुद की गाड़ी से जाने की बात आई तो हेमराज और केशुराम ने रात को गाड़ी से जाने से मना कर दिया। इसके बाद हेमराज रात 8 बजे बस में बैठकर सरदारशहर आ गया। केशुराम नोएडा ही रुक गया। रात करीब 11.30 बजे अंकित की गाड़ी लेकर रामचंद्र और अंकित नोएडा से रवाना हुए थे।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर व भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से तीन घण्टे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी बोलेरो व दोनों मृतकों के शव को बाहर निकाला। एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब बोलेरो गाड़ी तारानगर की तरफ से आ रही थी और 18 चक्का ट्रक सरदारशहर की तरफ से जा रहा था। इस दौरान दोनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक उसे चिरते हुए आगे तक घुस गया। इस भीषण दुर्घटना में चूरू के धीरासर गांव के 35 साल के रामचंद्र बगडिय़ा पुत्र जैसाराम व यूपी के सहारनपुर इलाके के अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस संबंध में परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। सूत्रों के अनुसार दोनों मृतक अच्छे दोस्त थे जो दिल्ली से सरदारशहर से आ रहे थे।
वहीं पूरे घटनाक्रम में शवों को बोलेरो से निकालते वक्त भालेरी पुलिस थाने के कांस्टेबल श्रवण कुमार को भी चोट लगी है। मुख्य सड़क मार्ग पर जहां हादसा हुआ कुछ ही दूरी पर टोल बूथ है, लेकिन टोल बूथ पर ना ही तो एंबुलेंस मौजूद है और ना ही क्रेन, जिसके चलते पुलिस को सरदारशहर से क्रेन बुलानी पड़ी और मृतकों के शवों को बोलेरो से बाहर निकालने के लिए 3 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।

नीलगाय आने से फिसली बाइक, बाइक सवार की मौत
सरदारशहर. खेजड़ा रोड पर गाजूसर फांटे के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आने से अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार की मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों के आने के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव देवासर निवासी किशोर कुमार मेघवाल बाइक पर सवार होकर गांव देवासर जा रहा था। खेजड़ा रोड पर गांव गाजूसर फांटे के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। यहां खड़े लोगों ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र कुमार मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मरग दर्ज कर जांच शुरू की।