15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

Video-बह निकला पानी का रेला: चूरू में अंधड़ के साथ बारिश: तापमान गिरा, गिरे ओले

चूरू. अंचल में दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से बुधवार को राहत मिली। सुबह आंधी के साथ आई बारिश के कारण गर्मी का असर कुछ कम हो गया। बादलवाही होने से लोगों को धूप से राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए, जिससे धूप का असर कम रहा। बारिश से दिन के न्यूनतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री था, जो लुढ़कते हुए बुधवार को 25.6 डिग्री पर आ गया।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

May 25, 2023

दो दिनों से पड़ रही थी तेज गर्मी: न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट
चूरू. अंचल में दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से बुधवार को राहत मिली। सुबह आंधी के साथ आई बारिश के कारण गर्मी का असर कुछ कम हो गया। बादलवाही होने से लोगों को धूप से राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए, जिससे धूप का असर कम रहा। बारिश से दिन के न्यूनतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री था, जो लुढ़कते हुए बुधवार को 25.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंधी आने की संभावना जताई जा रही है। 25 से 28 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने से लोगों को प्रचण्ड गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान ३३.३ और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
सरदारशहर. बुधवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम पलटा और तेज बारिश होने के साथ-साथ कई जगह चने के आकार के ओले गिरे। करीब आधार घंटे बारिश के साथ कई देर तक ओले गिरने से ओले की चादर बिछ गईं। वही बारिश के चलते आथुणा बाजार, सब्जी मण्डी, शिव मार्केट, बोडिया कुआ आदि निचले इलाकों में पानी भर गया। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया। लोगों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य स्थान पर जाना पड़ा। वही मुख्य रास्तों में पानी भर जाने से दुकानदार दुकाने बन्द कर घर चले गए जिसके कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बारिश के चलते नरमा व मूंगफली की फसलों को फायदा हुआ है। वही आंधी के चलते कृषि उपज मण्डी का गेट गिर गया।