24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Churu News: राजस्थान के इस गांव के ग्रामीणों की चेतावनी, नहीं हुआ समस्या का समाधान तो कर देंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बाड़ा गांव के लोगों को निकटवर्ती लाडनूं तहसील के गांव कासण ने मटकों में भरकर पानी लाना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 16 Dec 2024, 11:52 AM IST

churu news

चूरू जिले सुजानगढ़ तहसील के बाड़ा गांव में वर्षों से पीने के पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन दिया और कहा कि अब यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कर करेंगे।

जिले के अंतिम छोर के बड़ा गांव में पीने के पानी की समस्या कोई आज से नहीं है बल्कि कई साल से है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने राज्य सरकार, विभाग के मंत्री से लेकर स्थानीय विभाग और पंचायत तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत चरला के गांव बाड़ा में पिछले चार सालों से पेयजल संकट गहराया हुआ है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक स्तर पर ज्ञापन आदि दे चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

विधानसभा, लोकसभा चुनाव के दौरान भी उठाया कदम

पीने के पानी की समस्या को लेकर बड़ा गांव के ग्रामीणों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय किया। जिसकी सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी सक्रिय हुए। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जहां आश्वासन दिया वहीं कुछ समय के जलापूर्ति शुरू करवाई, लेकिन तीन चार माह बाद फिर वहीं ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई और गांव में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई।

लाडनूं के गांव से मटकों से लाना पड़ता है पानी

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि चूरू के बाड़ा गांव के लोगों को निकटवर्ती लाडनूं तहसील के गांव कासण ने मटकों में भरकर पानी लाना पड़ रहा है। इस गांव में अनुसूचित जाति की बड़ी आबादी है जो पानी खरीद नहीं सकती। हालांकि सक्षम लोग टेंकरों से पानी खरीदकर ला रहे हैं, लेकिन श्रमिक परिवार सक्षम नहीं है इसलिए उन्हें कासण गांव से मटकों से पानी लाना पड़ रहा है।

प्रधान को समस्या से करवाया अवगत

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री से मिलकर ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सुजानगढ़ से भाजपा की प्रत्याशी और बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल को बाड़ा गांव में ओवर हेड वाटर स्टोरेज टैंक तथा पाइप लाइन की स्वीकृति के लिए लिखा था। ताकि ग्रामीणों की पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

मुख्य अभियंता को लिखा पत्र

ग्रामीणों ने बताया कि इसी कार्रवाई में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता चूरू ने जयपुर मुख्य अभियंता ग्रामीण को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए पिछले 26 जून को पत्र लिखा। प्रस्ताव अनुसार बाड़ा गाव में 99.74 लाख रुपए की लागत से ओवरहेड वाटर टैंक निर्माण और डीआई पाइप लाइन की स्वीकृत के लिए लिखने के अलावा जिला प्रमुख वंदना आर्य इसी पत्र पर स्वीकृति जारी करने को पत्र लिखा था। इसके बावजूद आज तक ओवरहेड टैंक आज तक यहां नहीं बनाया गया। जिससे यहां पीने के पानी समस्या अनवरत बनी हुई है।

ग्रामीणों ने फिर कहा जल्दी करें समस्या का समाधान

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से जयपुर में ग्राम जल एवं स्वास्थ्य समिति बाड़ा गांव के अध्यक्ष पेमाराम तेतरवाल के साथ ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के साथ दिए ज्ञापन के माध्यम से चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के बाड़ा गांव में आवेरहेड टैंक व पाइप लाइन की स्वीकृति जारी करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अब यदि पीने का पानी नहीं मिला तो समस्या से आजीज आ चुके ग्रामीण पंचायत राज चुनाव का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें- दुल्हन के हाथों से अभी उतरा भी नहीं था मेहंदी का रंग, शादी के 4 दिन बाद ही हादसे में पति की दर्दनाक मौत

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग