19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

House Owner Lose His Senses- रात 1.30 बजे घर लौटे गृह स्वामी के क्यों उड़ गए होश…शादी में गए थे तब तो सब सलामत था…

चूरू (रतनगढ़). वार्ड नंबर 11 में खेमका पार्क के पास एक बन्द मकान में चोरों ने शुक्रवार रात को लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार मकान मालिक गौरीशंकर शर्मा ने शनिवार को रतनगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे मोलीसर बड़ा में परिवार के ही एक विवाह में सम्मिलित होने गए थे। वे रात करीब 1:30 बजे वापस आए तो देखा कि पीछे से घर में चोरी हुई है।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Apr 24, 2022

House Owner Lose His Senses- रात 1.30 बजे घर लौटे गृह स्वामी के क्यों उड़ गए होश...शादी में गए थे तब तो सब सलामत था...

House Owner Lose His Senses- रात 1.30 बजे घर लौटे गृह स्वामी के क्यों उड़ गए होश...शादी में गए थे तब तो सब सलामत था...

चूरू (रतनगढ़). वार्ड नंबर 11 में खेमका पार्क के पास एक बन्द मकान में चोरों ने शुक्रवार रात को लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार मकान मालिक गौरीशंकर शर्मा ने शनिवार को रतनगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे मोलीसर बड़ा में परिवार के ही एक विवाह में सम्मिलित होने गए थे। वे रात करीब 1:30 बजे वापस आए तो देखा कि पीछे से घर में चोरी हुई है। चोरी हुए सामान में 60 हजार नकद, चांदी के कई बर्तन, 20 चांदी के सिक्के, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, 13 सोने के नाक के कांटे, 3 सोने की अंगूठी और कान के झूमर, एक सोने की चैन व सोने की मूर्ति आदि थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया था।
सरदारशहर. वार्ड 23 में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार चान्दरतन मिश्र ने रिपोर्ट दी कि उसके दामाद विष्णुदत्त गौड़ का मकान वार्ड 23 में स्थित है। शुक्रवार को उसका दामाद जयपुर चले गए तथा बेटी उसके घर आ गई। रात्रि को किसी समय चोरों ने घर के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

पति पर लगाया दोस्तों के साथ बैठने का आरोप, मामला दर्ज
चूरू. जिले के ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, पति पर उसके घर दोस्तों के साथ के बैठने का अनुचित दबाव बनाने का मामला शहरी थाने में दर्ज कराया है। दो बहनों की शादी पांच मार्च 2021 को सीकर निवासी युवकों के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों को कम दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने लगा। दहेज में एक लाख रूपए व बाइक की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं 12 मार्च को स्टाम्प पर पढ़ा लिखी होने के बाद वापिस ससुराल गई। इसके बाद से ही दोनों भाई अपने दोस्तों को घर लाकर मेरे कमरे में बैठकर शराब पीते और पिलाते। शराब के नशे में उनके दोस्त पीडिताओं के साथ गंदी हरकते करने का प्रयास करते थे। इसकी शिकायत पति को करने पर वो उल्टा उनके पास बैठे रहने का दबाव बनाते है। पीडि़त बहनों ने जब इसकी शिकायत अपने माता-पिता की तब उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाया। मगर वह समझने के बजाय दोनों बहनों के साथ मारपीट करने लगे।

महिला के साथ मारपीट
सुजानगढ़. लिखमणसर गांव के सार्वजनिक नल में पानी भरने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला शनिवार को सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। लिखमणसर निवासी भंवरीदेवी ने अपने परिवारजनो के खिलाफ आरोप लगाया है। जिसमें मोहनलाल, तीजू, कमला को नामजद आरोपी दर्ज कराया है।