6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी नहीं मिला, तो मटका फोड़ प्रदर्शन को मजबूर हुई महिलाएं

काका कॉलोनी में पानी की समस्या से पीड़ित महिलाओं ने सुनवाई नहीं होने पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Brijesh Singh

Jul 30, 2020

पानी नहीं मिला, तो मटका फोड़ प्रदर्शन को मजबूर हुई महिलाएं

पानी नहीं मिला, तो मटका फोड़ प्रदर्शन को मजबूर हुई महिलाएं

सरदारशहर. काका कॉलोनी में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए। फिर भी सुनवाई नहीं होने पर कॉलोनी की महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर हाथों में मटके लेकर जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंच गईं और कार्यालय के ताला जड़कर घेराव किया तथा दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी रीना छिंपा, थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचकर महिलाओं को समझाईश की, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

महिलाओं ने बताया कि कई बार ज्ञापन दिए गए। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी में बूंद-बूंद पानी के तरसना पड़ रहा है। यहा तक की आटा गूंथने के लिए भी पानी नहीं है। ऊंचे दामों में खरीद कर लाना पड़ रहा है। ऐसी हालत में घर का सभी काम छोड़कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। बच्चे घर में खाने का इंतजार कर रहे है। हम यहां तेज गर्मी में परेशान हो रहे हैं। फिर भी जलदाय विभाग मूगदर्शक बना हुआ है। जिसके कारण कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जबकि कॉलोनी में पाइन लाइन डालने का कार्य स्वीकृत है। लेकिन राजनैतिक दबाब के चलते पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारी, कॉलोनाइजर की बैठक रखी गई है। जिसमें समस्या का निराकरण किया जाएगा। तब जाकर महिलाओं ने कार्यालय का ताला खोला तथा आंदोलन को समाप्त किया।

चूरू की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...