
Railway will take block between Bhadli-Jalgaon on 18 February
पाल्लकाड़. आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेन सेवाओं को अलुवा तक बढ़ाया गया है। पाल्लकाड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी गोपीनाथन के अनुसार कोयंबत्तूर जंक्शन से शाम 4.30 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 56 6 05 कोयंबटूर जंक्शन - त्रिशुर पैसेंजर सेवा को 21 फरवरी को अलुवा तक बढ़ाया जाएगा। गाड़ी 20.55 बजे थिसूर और उसी दिन 22.30 बजे अलुवा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 56 6 03 त्रिशूर-कन्नूर पैसेंजर 22 फरवरी को त्रिशुर के बजाय अलुवा से अपनी सेवा शुरू करेगी। गाड़ी 4.10 बजे अलुवा से रवाना होगी, इसी दिन और त्रिशुर ०5.50 बजे पहुंचेगा। त्रिशूर से अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।
विस्तारित मार्ग पर अतिरिक्त ठहराव
कल्लूर, चावरा,उल्लूर, पुदुक्ड़, नेल्लायी, इरिनजालकुड़ा, काल्लड़ी , डिवाइन नगर, कोराटिंगाड़ी, करुक्कुट्टी, अंगामाली।
ट्रेन सेवाएं आंशिक रद्द
पाल्लकाड़. पंकुनम - वाडाकनचेरी रेलवे स्टेशनों के बीच त्रिशुुर - शोरनूर खंड में ट्रैक रखरखाव की सुविधा के लिए रेल गाडिय़ां आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56 6 05 कोयंबटूर की सेवा - त्रिशुर पैसेंजर 15, 16 , 17, 18 , 19 , 22, 23, 24 फरवरी और 10, 11, 13, 14, 15, 16 , 17, 18 , 20, 21 , 22 और 23 माच 2020 को शोरनूर और त्रिशुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56 6 03 त्रिशुर - कन्नूर पैसेंजर 16 , १८, 19, 20, 23, 24 , 25 फरवरी 2020 और 11, 14,15, 16 मार्च को त्रिशुर और शोरनूर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 17, 18 , 19, 21, 22, 23 और 24 मार्च 2020 को शोरनूर से रवाना होगी।
Updated on:
16 Feb 2020 01:50 pm
Published on:
16 Feb 2020 01:50 pm
