6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS WI : आखिरी मैच का रोमांच देखने के लिए दीवाने हुए फैंस, अब तक कुल तीन करोड़ से ज्यादा की टिकटें बिकी

दोनों ही टीमों के बीच सीरीज में खेले गए अब तक चार मैचों में गजब का रोमांच देखने को मिला है । और शायद यही कारण है की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Oct 2018, 8:59 PM IST

3 crore rupees tickets sold for the final odi against westindies

IND VS WI : आखिरी मैच का रोमांच देखने के लिए दीवाने हुए फैंस, अब तक कुल तीन करोड़ से ज्यादा की टिकटें बिकी

नई दिल्ली । विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है । दोनों ही टीमों के बीच सीरीज में खेले गए अब तक चार मैचों में गजब का रोमांच देखने को मिला है । और शायद यही कारण है की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

छात्रों का रखा गया है विशेष ख्याल-
केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी। केसीए छोत्रों को 50 प्रतिशत कम दाम पर टिकट प्रदान कर रही है। केसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "करीब 30,000 टिकट बिक गए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि शेष दो दिनों में अंतिम टिकट भी बिक जाएगा। छात्रों को अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है और 1000 रुपये की टिकट उन्हें 500 रुपये में मिल जाएगी। "दोनों ही टीमों को यहां लीला राविज होटल में रखा गया है।

बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी दिखाया दम-
पिछले दो मैचों में थोड़ी कमजोर नजर आने वाली भारतीय टीम ने सोमवार को मैच में दमदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराया। यह वनडे क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत के लिए पहले रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायडू (100) ने शानदार शतकीय पारियां खेली। भारत की टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ वनडे में अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से आगे हो गया। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था। इस के साथ ही खलील ने विंडीज के मध्य क्रम को तोड़ा तो निचला क्रम कुलदीप के हत्थे चढ़ा। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। इन दोनों के अलावा भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।