6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी छोरे खलील की कहर बरपाती गेंदों के सामने नतमस्तक हुए थे बल्लेबाज, लेकिन ICC ने लगाई इस कारण फटकार

खलील अहमद को हर ओर से प्रशंसा मिल रही है, वहीं इस खुशी का गलत तरीके से जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति ने उन्हें फटकार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Oct 2018, 7:37 PM IST

Khaleel earns ICC reprimand for Samuels send-off

राजस्थानी छोरे खलील की कहर बरपाती गेंदों के सामने नतमस्तक हुए थे बल्लेबाज, लेकिन ICC ने लगाई इस कारण फटकार

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए की गई अच्छी गेंदबाजी के लिए जहां एक ओर खलील अहमद को हर ओर से प्रशंसा मिल रही है, वहीं इस खुशी का गलत तरीके से जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति ने उन्हें फटकार लगाई है। खलील को मुबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता का दोषी पाया गया है। आईसीसी ने अपने एक बयान में जानकारी दी।


आचार संहिता के दोषी पाए गए
खलील को मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मार्लोन सैमुएल्स के साथ दुर्व्यवहार के लिए आईसीसी की ओर से आधिकारिक चेतावनी और एक डीमैरिट अंक दिया गया है। आईसीसी ने कहा, "भारतीय गेंदबाज खलीली को सैमुएल्स के साथ चौथे वनडे मैच के दौरान दुर्व्यवहार के लिए आधिकारिक रूप से चेतावनी दी गई है और उनके खाते में एक डीमैरिट अंक भी डाला गया है।"मैदान पर मौजूद अंपायपर इयान गोउल्ड और अनिल चौधरी, तीसरे अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर चेट्टीथोडी शमशुद्दीन ने खलील को आईसीसी की आचार संहिता का दोषी पाया था।

किया था अपशब्दों का प्रयोग
खलील को 14वें ओवर में सैमुएल्स के आउट होने के बाद उन्हें अपशब्द कहते हुए सुना गया था। उन्हें कई बार ऊंची आवाज में कुछ कहते हुए भी सुना गया। उन्होंने इस मैच में 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे। आईसीसी ने कहा, "खलील को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने इसके तहत आचार सहिता में लेख 2-5 (एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के खिलाफ गलत प्रकार का व्यवहार करना या ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना, जो प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की आक्रामक प्रतिक्रिया का कारण बने) का उल्लंघन किया है।"

खलील ने मानी गलती-
खलील ने इस उल्लंघन को स्वीकार करते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की ओर से लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। इसका साफ मतलब यह है कि इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। इस आचार संहिता के उल्लंघन पर कम से कम जुर्माने के तहत आधिकारिक रूप से चेतावनी दी जाती है और सबसे अधिक जुर्माने के तहत मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है या खिलाड़ी के खाते में एक या दो डीमैरिट अंक डाले जाते हैं।