18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 खिलाड़ी जिनका करियर Dhoni के रिटायरमेंट के साथ खत्म हो गया था लेकिन अभी तक संन्यास नहीं लिया

भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी आए जिनका करियर कुछ खास नहीं रहा। ये खिलाड़ी अभी भी टीम में वापसी का इंंतजार कर रहे हैं और इस वजह से ही इन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
3 explosive players career over ms dhoni team india

इन खिलाड़ियों का करियर खत्म

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा। खासतौर पर एक कप्तान के तौर पर वो काफी सफल रहे। उन्होंने कई खिलाड़ियों को बैक किया और वो आज बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनका करियर धोनी के रिटायरमेंट के बाद खत्म हो गया। धोनी ने इन खिलाड़ियों को अपनी कप्तानी में मौका दिया लेकिन इनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं रहा। ऐसे ही तीन खिलाड़ी है जिनका करियर बहुत पहले खत्म हो गया लेकिन अभी तक उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है।


1) बरिंदर सरन

सरन जब भारतीय टीम में आए तब लगा कि एक गेंदबाज के रूप में उनका करियर लंबा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बरन टीम इंडिया में आए और चले गए। आपको बता दें सरन ने साल 2016 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 6 वनडे मुकाबले और 2 टी-20 मैच खेले हैं। 13 इंटरनेशनल विकेट सरन के नाम है। सरन कई साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब तो शायद किसी को याद भी नहीं होगा कि सरन भी टीम इंडिया के हिस्सा थे। अब उनकी वापसी नामुमकिन है लेकिन उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है।


2) मंदीप सिंह

इस नाम से भी जरूर आप वाकिफ होंगे। मंदीप सिंह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। IPL में वो नजर आते हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता है। मंदीप ने भी भारतीय टीम के लिए साल 2016 में ही डेब्यू किया था। टीम इंडिया के लिए मंदीप ने सिर्फ 3 मैच खेले हैं। मंदीप का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया में अब उनकी शायद ही कभी हो पाएगी। हालांकि उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T-20 मैच में कप्तान Rishabh Pant द्वारा की गई 3 बड़ी गलतियां


3) अभिनव मुकुंद

आपको याद होगा टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक समय मुकुंद ओपनिंग किया करते थे। उनका करियर अब खत्म हो गया है। साल 2017 के बाद से वो नजर नहीं आए है। मुकुंद ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। मुकुंद ने 7 टेस्ट मैचों में 22.9 की औसत से 320 रन बनाए थे। मुकुंद ने अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। टीम इंडिया में भी उनकी वापसी अब संभव नहीं है।