
ये दिग्गज इस लिस्ट में शामिल
क्रिकेट का खेल भारत में धर्म की तरह पूजा जाता है। क्रिकेटर्स को भी भगवान के रूप में माना जाता है। कई खिलाड़ी सालों तक इस खेल के साथ दुनिया का मनोरंजन करते हैं। फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में भी रूचि रखते हैं। भारत में भी कई क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर अपने जीवन में काम किया। इन क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म में शादी कर सभी को चौंका दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 भारतीय क्रिकटर्स के बारे में।
1) युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट में युवराज सिंह का योगदान कोई नहीं भूल सकता है। 2007 का टी-20 और 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड में उनकी भूमिका सभी को पता है। इनके अलावा भी युवराज ने कई कारनामे अपने करियर में किए। आपको बता दें युवराज सिंह सिख धर्म के हैं और उन्होंने ईसाई धर्म की हेजल कीच के साथ शादी की। हेजल कीच जानी-मानी एक्ट्रेस भी हैं। इन दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी।
2) अजीत आगरकर
अजीत ने भारतीय क्रिकेट टीम में एक तेज गेंदबाज के रूप में बहुत नाम कमाया। अजीत ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ सिर्फ 21 गेंदों में हॉफ सेंचुरी जड़ दी थी। आगरकर ने भी अपने धर्म से बाहर जाकर शादी की। अजीत मराठी परिवार से आते हैं और उन्होंने साल 2007 में मुस्लिम लड़की से विवाह किया था।
3) जहीर खान
जहीर खान एक समय टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों को लीड करते थे। अपने करियर में जबरदस्त गेंदबाजी उन्होंन की। आपको बता दें साल 2017 में जहीर खान ने शादी की थी और वो काफी चर्चा में आ गए थे। जहीर खान मुस्लिम परिवार से आते हैं और उन्हंने सागरिका घटके से शादी की। सागरिका कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
4) मोहम्मद कैफ
कैफ की लव स्टोरी भी काफी फेमस रही थी। अपने क्रिकेट करियर में फील्डिंग की वजह से काफी प्रसिद्ध कैफ रहे थे। कैफ मुस्लिम परिवार से आते हैं लेकिन उन्हें एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया था। साल 2011 में कैफ ने पूजा यादव से शादी की थी।
Updated on:
18 Sept 2022 09:13 am
Published on:
04 May 2022 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
