
Ajinkya Rahane
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आज 34 साल (Ajinkya Rahane Age) के हो गए हैं। अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था। बता दें कि बचपन में क्रिकेट रहाणे की पहली पसंद नहीं था, वह कराटे स्पोर्ट्स में ज्यादा रुचि रखते थे। मात्र 8 साल की उम्र में ही रहाणे ने ब्लैक बेल्ट हासिल कर ली थी। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ रहाणे का ध्यान क्रिकेट की ओर बढ़ा और आज सब कुछ आप लोगों के सामने हैं।
ये भी पढ़ें - क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ Babar Azam तोड़ पाएंगे Virat kohli का ये खास रिकॉर्ड?
अजिंक्य रहाणे भारत के शानदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। रहाणे की पत्नी का नाम (Ajinkya rahane wife) राधिका धोपावकर (Radhika Dhopakar) है। अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2022 (Ajinkya Rahane in Ipl 2022) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले, 7 मैच खेलते हुए रहाणे ने 133 रन बनाए। वही सीजन के आखिर में चोटिल हो गए थे और पूरे मैच नहीं खेल पाए। इस आर्टिकल में जानिए रहाणे द्वारा बनाए गए क्रिकेट में चार शानदार रिकॉर्ड, जिनपर हर भारतीय को गर्व होगा।
1) अजिंक्य रहाणे भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े हैं। उन्होंने यह कारनामा साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। उन्होंने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
2) अजिंक्य रहाणे के नाम एक और खास रिकॉर्ड है, अजिंक्य रहाणे ने जब-जब भारत के लिए टेस्ट मैच में शतक लगाया है तो भारत कभी नही हारी है। अजिंक्य रहाणे ने 15 बार शतक लगाया है जिसमें भारत को 12 बार जीत मिली है जबकि तीन बार मैच ड्रॉ होने में सफल रहा।
3) अजिंक्य रहाणे अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर दो बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है, जिसमें दोनों मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। बता दें कि रहाणे ने 2014 में 103 रन जबकि 2021 में 61 रन बनाये थे।
4) अजिंक्य रहाणे भारत के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने 5 या उससे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करते हुए एक भी मैच हारा नहीं है।
Rahane का क्रिकेट करियर -
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। रहाणे को 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला, इसके बाद साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में उन्होंने डेब्यू किया। रहाणे ने 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं जबकि 90 वनडे मुकाबलों में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए हैं। वही 20 टी-20 मुकाबलों में रहाणे के नाम 375 रन दर्ज है।
ये भी पढ़ें - Happy Birthday Ajinkya Rahane: मोस्ट अंडररेटेड कप्तान जिसने भारत को दिलाई गाबा में ऐतिहासिक जीत और अब टीम में जगह बनाने के लिए कर रहा है संघर्ष
Updated on:
06 Jun 2022 07:16 pm
Published on:
06 Jun 2022 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
