31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सुंदरियों के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए ये विदेशी क्रिकेटर्स, नाम जानकर होगी हैरानी

भारतीय सुंदरियों के प्यार में कई विदेशी क्रिकेटर्स बोल्ड हुए हैं। आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे जो भारतीय सुंदरियों से शादी रचाकर खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं....

2 min read
Google source verification
crickters.jpg

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का पुराना नाता रहा है। कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं को अपना जीवन साथी बनाया है। लेकिन आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेशी होते हुए भी भारतीय लड़कियों से शादी रचाई।

धोनी, कोहली, रोेहित और रहाणे को इन्होंने बनाया स्टार खिलाड़ी, जानिए कौन हैं वो?

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ( Shoaib Malik and Sania Mirza )
पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से शादी की है। दोनों एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि इनकी जोड़ी को हर कोई पसंद करता है और खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।

IPL 2020 में इन पांच गेंदबाजों से खौफ खाते बल्लेबाज, पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में से 2 भारतीय

शॉन टेंट और माशूम सिंघा (shaun Tait and mashoom Singha)
चार साल तक अफेयर चलने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर शॉन टेंट ने भारत की जानी मानी मॉडल रह चुकीं माशूम सिंघा से वर्ष 2014 में शादी की। टेंट की शादी में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान भी शामिल हुए थे।

IPL के इतिहास में 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए विराट, रैना और रोहित में कौन है आगे

मुरलीधरन और माधिमलार (Muralitharan and madhimalar)
विश्व के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारत की रहने वाली माधिमलार रामामूर्ति के शादी की। रामामूर्ति चेन्नई के प्रसिद्व मलार हॉस्पिटल ग्रुप के मालिक डॉ.एस. रामामूर्ति और डॉ. नित्थ्या रामामूर्ति की बेटी है। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी।

IPL 2020: ये 5 खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, तीन और चार नंबर पर हैं ये चौंकाने वाले नाम

माइक ब्रेयरली और माना साराभाई (Mike Brearley and Mana Sarabhai)
इंग्लैंड के सफल कप्तानों में से एक माइक ब्रेयरली ने गुजरात से संबंध रखने वाली माना साराभाई से शादी की। दोनों की मुलाकात 1976 में हुई थी। माना को इंप्रेस करने के लिए करीब 4 साल तक माइक ने मशहूर कवि सरूप ध्रुव से गुजराती सीखी थी।

ग्लेन टर्नर और सुखविंदर कौर (Glenn Turner And Sukhwinder Kaur)
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन टर्नर ने भारत से ताल्लुक रखने वाली सुखविंदर कौर से 1973 में शादी की। जिसके बाद सुखेंद्र को सुखविंदर कौर को सुखी टर्नर निकनेम से जाना जाने लगा। सुखी ने 1995 से 2004 तक डुनेडिन प्रांत की मेयर रही। सुखी न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की ताकतवार राजनेता हैं।

Story Loader