1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022: नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित, 590 क्रिकेटरों को किया गया शॉर्टलिस्ट

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा और श्रीसंत का नाम भी शामिल है। 12 और 13 फरवरी, 2022 को बेंगलुरु में ऑक्शन होगा।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 01, 2022

590 cricketers shortlisted for IPL 2022 mega auction

IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित कर दी गई है। 12 और 13 फरवरी, 2022 को बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय मेगा ऑक्शन के दौरान कुल 590 क्रिकेटरों की नीलामी होगी जिसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईपीएल का 15वां सीजन को चमकाने के लिए विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट नेशंस से संबंधित हैं।

श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर जैसे शानदार खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में टॉप पर शामिल है। जिसका साफ मतलब है कि नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दिल खोलकर बोली लगने वाली है। वहीं शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव भी फ्रेंचाइजी की लिस्ट में टॉप पर हैं।


10 आईपीएल फ्रेंचाइजी - चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद ने फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिंदु हसरंगा को भी टीम में शामिल करने के लिए रूची दिखाई है।

590 क्रिकेटरों की इस लिस्ट को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


चेतेश्वर पुजारा और श्रीसंत की किस्मत पर भी होगा फैसला: इस मेगाऑक्शन में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। गौर करने वाली बात ये है कि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे श्रीसंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वहीं टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा भी 590 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें: नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों का टूट सकता है दिल, करियर पर लटकी तलवार

Story Loader