
IPL Auction
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में बस कुछ दिन ही शेष बचे हैं। मेगाऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। ऐसे में सभी टीमें प्लान बनाने में लगी हुई हैं कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना बेहतर होगा। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों के भाग्य का भी फैसला होना है। इस बार के ऑक्शन में 2 नई टीमें शामिल हुई हैं जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा दिग्गज खिलाड़ियों की इस नीलामी में बिकने की उम्मीद है लेकिन, फिर भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर बोली लगाने से पहले फ्रेंचाइजी कई बार सोचेगी और पास्ट रिकॉर्ड को देखते हुए इस बात की कम ही उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को कोई खरीदार मिले।
श्रीसंत: आईपीएल 2022 के ऑक्शन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अपना नाम दिया है। आईपीएल के पिछले सीज़न में उन्हें सभी फ्रेंचाईजियों द्वारा नजरअंदाज़ किया गया था और इस बार भी कुछ ऐसा होने की ही उम्मीद है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद से ही वो इस लीग में नहीं खेल पाए हैं। बता दें कि श्रीसंत ने आईपीएल करियर में 44 मैच में 40 विकेट झटके हैं।
केदार जाधव: टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। केदार जाधव आईपीएल के पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन, ज्यादातर मौके पर वो टीम से बाहर ही नजर आए थे। केदार जाधव 36 साल के हो गए हैं उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें कोई खरीदार मिले इस बात की संभावना काफी कम है।
पीयूष चावला: 33 साल के पीयूष चावला लंबे समय से टीम से बाहर हैं। पिछले सीजन वो मुंबई की टीम में शामिल थे लेकिन, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने में उन्हें काफी दिक्कत हुई थी। पीयूष चावला की बेस प्राइज 1 करोड़ है आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार मिले इस बात की संभावना काफी कम है।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते लोगों का फोन? जानकर रह जाएंगे हैरान
Published on:
1 Feb 2022, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.