21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahendra Singh Dhoni के कारण Aakash Chopra और उनके बच्चों को पड़ी गाली, धमकी भी मिली

Aakash Chopra ने Ajit Agarkar के साथ लाइव चैट में बताया कि उन्होंने Sunil Shetty के साथ T20 World Cup के लिए भारतीय टीम चुनी थी। इसमें Mahendra Singh Dhoni को जगह नहीं दी थी।

2 min read
Google source verification
aakash_chopra.jpg

Aakash Chopra

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के प्रशंसकों की संख्या दुनियाभर में है। वह पिछले साल जुलाई से क्रिकेट से दूर हैं, इसके बावजूद उनके प्रशंसकों पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्हें अब भी ऐसी उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया (Team India) में वापसी करेंगे और टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में अपना जौहर दिखाएंगे। इसी कारण जब इस महीने की पहले हफ्ते में आकाश चोपड़ा ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्वकप के लिए अपने पसंद की भारतीय टीम चुनी और इसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी तो धोनी के प्रशंसक उन पर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके बेटे को खूब गालियां दी। इसी कारण वह कुछ दिन सोशल मीडिया से दूर रहे। इसकी जानकारी आकाश चोपड़ा ने खुद दी।

Yuvraj Singh ने कहा, देश को दो-दो World Cup दिलाए, इसके बावजूद अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया

अजित अगरकर से बातचीत में बताया, मिली धमकी

आकाश चोपड़ा ने अजित अगरकर से बातचीत में बताया कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्‌टी के साथ बातचीत के दौरान इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपने पसंद की भारतीय टीम चुनी थी। इसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना था। उनकी जगह ऋषभ पंत को दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर गाली पड़ी। धोनी के कुछ प्रशंसकों ने धमकी भी दी और उनके बच्चों के बारे में भी अनाप-शनाप बकना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ना पड़ा। हालांकि आकाश चोपड़ा 10-12 दिन के ब्रेक के बाद अब सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं।

अगरकर भी चोपड़ा से दिखे सहमत

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आकाश चोपड़ा की बात से अजित अगरकर भी सहमत दिखे। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी ने एक साल से क्रिकेट न खेला हो, उसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं बनता। अगरकर ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि अपनी वापसी को लेकर धोनी क्या फैसला लेंगे, क्योंकि सब कुछ उन पर ही निर्भर है। इसकी वजह बताते हुए अगरकर ने कहा कि धोनी एक साल से खेल भी नहीं रहे। ऐसे में धोनी को लेकर कुछ कहना सही नहीं होगा। यह धोनी और मैनेजमेंट के बीच का मामला है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर धोनी की जगह वह होते तो इतने लंबे समय बाद शायद वापसी नहीं कर पाते।

Rohit Sharma ने बताया अचानक बीच सत्र में क्यों मिली थी उन्हें Mumbai Indians की कप्तानी

आकाश चोपड़ा ने टी-20 विश्व कप के लिए चुनी थी ऐसी टीम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।