फिंच बोले कि वह मैच तो केकेआर के हाथ में था, फिर भी वे नहीं जीत पाए। इस तरह के कई मौके पूरे टूर्नामेंट में आए, जहां केकेआर की टीम एकजुट होकर नहीं खेल सकी। जहां केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, वहीं आरसीबी को 1 अंक मिलने से अब वह 12 मैचों में 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप है।