United States vs Canada, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुक़ाबला मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अमरीका ने एरोन जोन्स और आंद्रिस गोउस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से कनाडा को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विजाई शुरुआत की है।