13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup Super-8 Scenario: पाकिस्तान समेत 4 टीम सुपर-8 में पहुंचने से एक कदम दूर तो 3 हुईं बाहर! जानें भारत का गणित

T20 World Cup Super-8 Scenario: टी20 वर्ल्‍ड कप में सुपर-8 की जंग अब तेज हो गई है। पाकिस्‍तान समेत चार टीम जहां क्‍वालीफाई करने से एक जीत दूर हैं तो अफगानिस्तान समेत 3 टीमें इस रेस से लगभग बाहर हो गई हैं। आइये एक नजर भारत के समीकरण पर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 12, 2026

T20 World Cup Super-8 Scenario

T20 World Cup 2026 (Photo Credit- ICC)

T20 World Cup Super-8 Scenario: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक पांच दिन में 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इसके साथ ही सुपर-8 की जंग भी तेज हो गई है। पाकिस्‍तान, वेस्‍टइंडीज, न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को जहां अगले चरण में क्‍वालीफाई करने के लिए एक जीत की दरकार है तो अफगानिस्‍तान, यूएएसए और आयरलैंड लगभग रेस से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, टूर्नामेंट में अपने अभियान का जीत से आगाज करने वाली भारतीय टीम सुपर-8 में कैसे जगह बना सकती है? आइये सभी ग्रुप के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

ग्रुप-ए

सबसे पहले बात करते हैं ग्रुप ए की। इस ग्रुप में पाकिस्तान की टीम अपने पहले दो मुकाबले जीतकर अचार अंक के साथ शीर्ष पर है। अब उसे यहां से सुपर-8 में क्‍वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। इसी ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को शिकस्‍त दी थी।

अब उसका अगला मैच नामीबिया से और फिर पाकिस्‍तान के बाद नीदरलैंड से आखिरी ग्रुप चरण का मुकाबला खेलना है। उसे क्‍वालीफाई करने के लिए तीन में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। इस ग्रुप में आखिरी पायदान पर यूएसए है, जो अपने पहले 2 मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर चुकी है।

ग्रुप-बी

अब बात करते हैं ग्रुप बी की। इस ग्रुप में आयरलैंड की टीम अपने पहले दो मैच हारकर लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, जिम्‍बाब्‍वे और श्रीलंका अपने पहले मैच जीतकर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। इन्‍हीं तीन टीमों के बीच अब शीर्ष दो स्‍थान हासिल करने की जंग होने वाली है।

ग्रुप-सी

ग्रुप सी की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम अपने पहले दो में से दो जीतकर 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब उसे सुपर-8 में क्‍वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। वहीं, स्कॉटलैंड दो में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। जबकि इंग्लैंड की टीम भी दो में से एक मैच जीतकर तीसरे स्‍थान पर है। माना जा रहा है कि इस ग्रुप में भी इन्‍हीं टीमों के बीच शीर्ष दो स्‍थानों के लिए टक्‍कर होगी।

ग्रुप-डी

ग्रुप-डी पर नजर डालें तो ये सबसे तगड़ा ग्रुप है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भी 2 में से 2 मैच जीतकर चार अंक हासिल किए हैं और वह दूसरे पायदान पर है। अब इन दोनों टीमों को सुपर-8 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने की जरुरत है। अफगानिस्तान की टीम अपने पहले दोनों मैच हारकर तीसरे पायदान पर है और वह लगभग सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है।