24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर राम चरण से हो गया ऐसा ‘ब्लंडर’ कि आधी रात जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी, जानें क्या है पूरा मामला

Actor Ram Charan apologises to Jasprit Bumrah: एक्‍टर राम चरण ने स्‍टेज पर हुई एक गलती के लिए एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए आधी रात जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 24, 2026

Actor Ram Charan apologises to Jasprit Bumrah

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और एक्‍टर राम चरण। (फोटो सोर्स: IANS)

Actor Ram Charan apologises to Jasprit Bumrah: एक्टर राम चरण ने भोपाल में 'पेड्डी' के ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च पर सबका ध्यान खींचा, जहां वे एआर रहमान, जान्हवी कपूर और फिल्म की टीम के साथ नजर आए। हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान एक्टर से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को 'लंबा लेजेंडरी रन' तो एमएस धोनी को 'शांत और कूल बताया और रोहित शर्मा को 'सबके आदमी' बताया। जबिक विराट कोहली को 'आग' कहा। लेकिन, जब जसप्रीत बुमराह की बारी आई तो उनसे ब्‍लंडर हो गया, जिसके लिए उन्‍हें सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।

आधी रात को माफी के लिए किया पोस्‍ट

जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए राम चरण ने कहा कि वह उनके सबसे बड़े फैन हैं, लेकिन उनकी तारीफ करते समय वह गलती से क्रिकेट को फुटबॉल समझ बैठे। यह क्लिप तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गई, जिसके बाद उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर आधी रात पोस्‍ट करके बुमराह से माफी मांगी।

'मैं सच में कभी-कभी नाम भूल जाता हूं'

उन्होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा, 'उफ़्फ… मैं सच में कभी-कभी नाम भूल जाता हूं। @Jaspritbumrah93 जी से इस गलती के लिए माफी। यह उत्साह और भीड़ के बीच एक असली इंसानी गलती थी। उन्होंने आगे कहा कि वह बुमराह की बहुत इज्‍जत करते हैं और इस बात की तारीफ करते हैं कि तेज गेंदबाज अपने प्रदर्शन से भारतीयों को कैसे गर्व महसूस कराते हैं।

13 मैचों में सिर्फ चार विकेट

बता दें कि जसप्रीत बुमराह अभी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। यह सीजन उनके लिए आसान नहीं रहा है। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं। हालांकि विरोधी टीमें उनके खिलाफ काफी सावधानी से खेलीं। एमआई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद से थोड़ी चोट से जूझ रहे थे। इस वजह से टीम ने आईपीएल शुरू होने से पहले उन्हें एक्स्ट्रा आराम दिया गया।

कोच ने बताया कि बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी फिटनेस, नो-बॉल और वर्कलोड मैनेजमेंट पर कड़ी मेहनत की। मुश्किल सीज़न के बावजूद, जयवर्धने का मानना ​​है कि बुमराह अब फिर से अपने बेस्ट के करीब हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ मैचों में पेसर ने अपनी स्पीड, यॉर्कर और कॉन्फिडेंस वापस पा लिया है।