28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा के बेटे पर लगा कॉरपोरेट टूर्नामेंट से दो साल का निलंबन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने आइपीएल मामले के वास्तविक याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा को बिना स्वीकृति के कथित तौर पर अनाधिकृत टूर्नामेंट और कॉरपोरेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर दो साल के लिए निलंबित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Sep 2018, 1:54 PM IST

Aditya Verma's son suspended for two years in corporate tournaments

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा के बेटे पर लगा कॉरपोरेट टूर्नामेंट से दो साल का निलंबन

नई दिल्ली । बिहार में क्रिकेट को लेकर राजनीति कोई नया मामला नहीं है।हर दूसरे दिन यहां क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ कुछ ना कुछ राजनीति होती ही रहती है । ताजे मामले में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने आइपीएल मामले के वास्तविक याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा को बिना स्वीकृति के कथित तौर पर अनाधिकृत टूर्नामेंट और कॉरपोरेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर दो साल के लिए निलंबित कर दिया है।लखन ने किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मांगा था, लेकिन बीसीसीआइ ने इस खिलाड़ी को एनओसी भी नहीं देने का फैसला किया। वर्मा ने आरोप लगाए कि बीसीए सचिव रवि शंकर प्रसाद ने उनकी आपस की प्रतिद्वंद्विता में उनके बेटे को ‘बलि का बकरा’ बनाया है।

बीसीसीआई संचालन के लिए बीसीए को मान्यता दे रखी है
वर्मा गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के सचिव हैं, जबकि बीसीसीआई ने राज्य क्रिकेट के संचालन के लिए बीसीए को मान्यता दी। वर्मा ने बुधवार को कहा, ‘मेरा बेटा इंडिया सीमेंट्स के लिए हैदराबाद क्रिकेट लीग में खेला और अचानक उसे निलंबन पत्र सौंप दिया गया कि उसने खेलने से पहले बीसीए से स्वीकृति नहीं ली। उसे कारण बताओ नोटिस भी नहीं दिया गया और सीधे निलंबित कर दिया गया, जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन। मैंने इस गैरकानूनी निलंबन के खिलाफ पहले ही दायर करा दिया है।’

एनओसी भी देने इस इंकार
लखन ने किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मांगा था, लेकिन बीसीसीआइ ने इस खिलाड़ी को एनओसी भी नहीं देने का फैसला किया।आपको बता दें लखन ने जब किसी और राज्य से खेलने के लिए बीसीसीआइ से एनओसी मांगा तो क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि घरेलू राज्य से स्वीकृति नहीं मिलने तक बोर्ड भी उन्हें जरूरी स्वीकृति नहीं दे सकता। लखन को बीसीए ने आगामी दो घरेलू सत्र के लिए निलंबित किया है।