31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs AFG: बारिश एक चलते रद्द हुआ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच

भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। लेकिन बारिश के चलते ऐसा न हो सका। इससे पहले सुबह बारिश से प्रभावित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से हराया था। यह मैच भी मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में ही खेला गया था।
2 min read
Google source verification
match_av.png

t20 world cup 2022 Afghanistan vs New Zeland: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के ग्रुप 1 का 21वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना था। मेलबोर्न क्रिकेट मैदान (MCG) में खेला जाने वाला या मुक़ाबला बारिश के चलते बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया है। इस वर्ल्ड कप में रद्द होने वाला यह दूसरा मुक़ाबला है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया मैच रद्द हो गया था।

भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। लेकिन बारिश के चलते ऐसा न हो सका। इससे पहले सुबह बारिश से प्रभावित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से हराया था। यह मैच भी मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में ही खेला गया था। इंग्लैंड के सामने 158 रनों का लक्ष्य था लेकिन जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना चुकी थी। बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और आयरलैंड ने DLS नियम के तहत मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। आयरलैंड के जीत दर्ज करते ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने एक वीडियो शेयर कर चुटकी ली है।

न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के बड़े अंदर से हराया था। टूर्नामेंट से पहले टीम का फॉर्म अच्छा नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं अफगानिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी।

संभावित प्लेइंग 11 -
अफगानिस्तान - मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान घानी, अमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारुखी।

न्यूजीलैंड - केन विलियमसन (कप्तान), डिवॉन कॉन्वेय (विकेटकीपर), फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लुकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।