29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैदान पर मास्क लगाकर खेलने को मजबूर हुए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर्स

बांग्लादेश के बाद वेस्टइंडीज के क्रिकेटर्स ने भी पहना मास्क
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 10 Nov 2019, 10:01 AM IST

holder_wear_mask.jpg

लखनऊ। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हम वायु प्रदूषण की समस्या के बारे में सुन रहे हैं। इस प्रदूषण के कारण आपने काफी लोगों को चेहरे पर मास्क पहने देखा होगा। लेकिन शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा देखने को मिला जो वास्तव में चौंकाने वाला था।

इन दिनों लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। शनिवार को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया।

इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के कुछ क्रिकेटर्स मास्क पहने हुए दिखाई दिए। हालांकि खिलाड़ियों के मास्क पहनने की वजह वायु प्रदूषण नहीं है बल्कि कीट पतंगे थे। इस समस्या के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी।

मास्क लगाने वाले क्रिकेटर्स में विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर और विकेटकीपर शाई होप शामिल थे। अफगान पारी के 34वें ओवर में कप्तान पोलार्ड और होल्डर इस बारे में अंपायर्स से बात भी की।

इससे पहले हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच नई दिल्ली में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में सेे पूर्व खिलाड़ियों काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। मैच से पूर्व अभ्यास के दौरान बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने मास्क पहनकर अभ्यास किया था।