5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रोका RCB का ‘विजयरथ’, 7 विकेट से जीत के साथ टॉप 2 में पहुंची, प्लेऑफ की रेस में अब भी सभी टीमें

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता। यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन 6 मुकाबलों में […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jan 25, 2026

WPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL 2026 का फ़ाइनल खेला जाएगा (Photo - WPL 2026)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता। यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन 6 मुकाबलों में तीसरी जीत है। इसी के साथ कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। वहीं, आरसीबी लगातार 5 मैच जीतने के बाद पहला मुकाबला हारी है। हालांकि, यह टीम अगले दौर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी।

आरसीबी की टीम 109 रन पर सिमटी

बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 109 रन पर सिमट गई। ग्रेस हैरिस ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 5.3 ओवरों में 36 रन की साझेदारी की। हैरिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। यहां से मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

नंदिनी शर्मा ने झटके तीन विकेट

मंधाना ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 38 रन बनाए, जबकि वोल ने 11 रन और राधा यादव ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि चिनेल हेनरी, मारिजैन कप्प और मिन्नु मणि ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 24 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (16) और लिजेली ली (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से लौरा वोल्वार्ड्ट ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया।

कप्तान जेमिमा 26 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने मारिजैन कप्प के साथ 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए कैपिटल्स को आसान जीत दिलाई। आरसीबी की तरफ से सायली सतघरे ने 2 विकेट निकाले, जबकि राधा यादव को 1 विकेट हाथ लगा।