नई दिल्ली । आपको याद होगा कुछ महीनों पहले विराट कोहली के डुप्लिकेट अमित मिश्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भारत के एक टेस्ट मैच में कैमरा अमित मिश्रा पर क्या घूमा उनकी किस्मत ही बदल गई थी । बहुत से लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई थी , यह समझ कर की वो विराट ही हैं । विराट के हमशक्ल अमित अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म 'मैच ऑफ लाइफ' का पोस्टर भी लॉन्च हो गया है।