28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरीज हार पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले दो दशकों से बेहतर है मौजूदा टीम का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यह टीम पिछले दो दशकों से की भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Sep 2018, 9:43 PM IST

ravi

सीरीज हार पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले दो दशकों से बेहतर है मौजूदा टीम का प्रदर्शन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट सीरीज हार चुकी है। इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोच रवि शास्त्री की भूमिका और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। अब भारतीय कोच रवि शास्त्री ने अपना बयान सामने रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने पांचवें टेस्ट से पहले भारतीय खिलाडिय़ों को कहा है कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट शुक्रवार (07 सितंबर) से ओवल में शुरू होने जा रहा है।

गलतियां सुधारने की जरुरत-
रवि शास्त्री ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। हमने विदेशी जमीन पर टीमों का मुकाबला किया है लेकिन अब सिर्फ प्रतिस्पर्धा करने की बात नहीं है, हमें यहां से विदेशों में जीतना होगा। आपको यह समझना होगा कि आपने गलतियां की हैं और आपको इसे सुधारने की जरूरत है। अब आपके पास आखिरी मौका है।

आखिरी मैच में होगा कड़ा मुकाबला-
शास्त्री ने आगे कहा कि सीरीज की स्कोर लाइन 3-1 है और जिसका मतलब है कि भारत सीरीज हार चुका है। यह स्कोर पिछले मैच में 2-2 हो सकता था और मेरी टीम इस बात को जानती है। लेकिन यह ऐसी टीम है जो आसानी से हार नहीं मानती है और यह आखिरी मैच में कड़ा मुकाबला करने उतरेगी।कोच ने साथ ही कहा कि खिलाडिय़ों को सही शॉट चयन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता दिखानी होगी। शास्त्री इस बात से निराश थे कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फिनिश लाइन पार नहीं कर सकी।

टीम का किया बचाव-
हालांकि आगे रवि शास्त्री ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि कोई अन्य टीम पिछले 15-20 साल में विदेशी जमीन पर इतना नहीं जीत पायी है जितना इस टीम ने जीता है। आप रिकॉर्ड को देखें तो पिछले तीन वर्षों में हमने विदेशी जमीन पर नौ मैच और तीन सीरीज जीती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लंदन के ओवल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।