27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंज‍िक्य रहाणे- चेतेश्वर पुजारा के पास वापसी का जबरदस्त मौका, इस टूर्नामेंट के जरिए बनाएंगे भारतीय टीम में जगह

अंज‍िक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के पास वापसी का अब शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें 5 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। रणजी ट्रॉफी में रहाणे मुंबई के कप्तान हैं। वहीं पुजारा सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं।

2 min read
Google source verification
aj_and_pujara.png

Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara Ranji Trophy 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज भले ही 1-1 से ड्रा रही हो। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज में निराश किया है। खास कर युवा बल्लेबाजों ने जिन्हें दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व उपकप्तान अंज‍िक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किया गया था। युवा बल्लेबाज अफ्रीका की तेज और बाउंसी पिच पर पूरी तरह से नाकाम रहे। ऐसे में चयनकर्ता एक बार फिर रहाणे और पुजारा की तरफ रुख कर सकते हैं।

अंज‍िक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के पास वापसी का अब शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें 5 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। रणजी ट्रॉफी में रहाणे मुंबई के कप्तान हैं। वहीं पुजारा सौराष्ट्र
के लिए खेलते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में ही व्यस्त रहेंगे, जिसमें आईपीएल और जून में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है।

5 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में गुजरात का सामना जहां तमिलनाडु की टीम से होगा तो वहीं कर्नाटक बनाम पंजाब और हरियाणा बनाम राजस्थान के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। गतविजेता सौराष्ट्र की टीम को इस बार मजबूत टीमों के साथ एक कठिन ग्रुप में रखा गया है, जिसमें उनके साथ विदर्भा और हरियाणा की टीमें भी हैं। इसके अलावा ग्रुप-बी की बात की जाए तो इसमें आंध्रा, आसाम के अलावा पिछले सीजन उपविजेता रहने वाली बंगाल की टीम भी है।

गौरतलब है कि, इस बार 38 टीमों को कुल 5 ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें एलीट कैटेगरी में 4 ग्रुप हैं। जिसमें से 8-8 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। इसके अलावा एक प्लेट ग्रुप है, जिसमें 6 टीमों को रखा गया है। इस तरह से कुल 38 टीमें रखी गई हैं।