7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ind : टेस्ट मैच से पहले अजिंक्य राहणे का गेंदबाजों पर बड़ा बयान, कहा हमारे पास इंग्लैंड को रोकने वाला अटैक

रहाणे का कहना है कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को रोकने वाला अटैक है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 31 Jul 2018, 4:54 PM IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड एक बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय गेंदबाजों पर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का कहना है कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को रोकने वाला अटैक है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से हो रही है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोकना चुनौती
रहाणे ने कहा, "हमारे पास वो अटैक है, जो इंग्लैंड को रोक सकता है। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोकना भी एक चुनौती ही होगी। उनके लिए संयम रखते हुए और सही जगह पर गेंदबाजी करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।" भारतीय टीम के उप-कप्तान ने कहा, "गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड में वापसी करते हुए यह साबित करने का सबसे सही मौका है कि वे एक टेस्ट मैच में 20 विकेट ले सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में किसी ने भी उनसे ऐसे कारनामे की उम्मीद नहीं की थी। सबसे अहम बात मैं कहना चाहूंगा कि गेंदबाज स्वयं को दबाव में न डालें। उन्हें अपनी गेंदबाजी पर भरोसा करना होगा।"

ऐसी क्षमता पहले नहीं देखी- कुक
बारे दें इस से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का कहना है कि वर्तमान में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की क्षमता और गहराई उन्होंने पहले नहीं देखी। एक अगस्त से इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। कुक ने पिछली बार 2011 में एजबेस्टन में टेस्ट मैच के दौरान भारत के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उनका कहना है कि वर्तमान में भारतीय गेंदबाजों में जो विविधता है, वह सामान्य नहीं है।

भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं,
इस समय भारतीय टीम में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हैं। कुक ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि उनके (भारत) के पास अच्छे गेंदबाज हैं, खासकर तेद गेंदबाज। यह बिल्कुल ही असमान्य है। उनकी तेज गेंदबाजी की क्षमता और गहराई मैने पहले नहीं देखी। पिछले 10 वर्षो में भारतीय गेंदबाजों के खेल में काफी बदलाव आया है।"