14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR की लगातार हार के बावजूद रिपोर्टर ने रहाणे को इसलिए दी ‘बधाई’, भावुक हुए कप्तान, कहा- किसी ने सच में तारीफ़ की

Ajinkya Rahane, Kolkata Knight Riders, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय भारी दबाव में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम के खाते […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 18, 2026

Captains with the Most Losses in IPL History

केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

Ajinkya Rahane, Kolkata Knight Riders, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय भारी दबाव में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम के खाते में सिर्फ एक अंक है, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में बारिश के कारण मिला था।

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच आखिरी ओवर तक जरूर चला, लेकिन शुभमन गिल की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर रहाणे का हुक शॉट इस बात का साफ संकेत था कि कप्तान पर कितना गहरा दबाव है।

इस सीजन में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं, फिर भी फैंस का सब्र अब टूट चुका है। ऐसे में जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने उनकी मेहनत की तारीफ की, तो रहाणे का चेहरा भर आया। पत्रकार ने कहा, “पहले आपकी मेहनत के लिए बधाई।” रहाणे कुछ पल के लिए रुक गए। जैसे समय थम सा गया हो। फिर भावुक स्वर में बोले, “बहुत-बहुत शुक्रिया। किसी ने मेरी मेहनत की तारीफ की।”

"मुश्किल दिनों को भी गले लगाओ"

रहाणे ने आगे कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मुश्किल दिनों को भी स्वीकार करना होता है। सिर ऊंचा रखो, हर रोज अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहो। हमारे लिए बस यही है कि मैदान पर जाओ, सकारात्मक रहो और आजादी से खेलो।"

उन्होंने जोड़ा, "टीम के तौर पर, एक इंसान के तौर पर, इन मुश्किल दिनों को गले लगाओ। हर दिन नया दिन है। हम एक-दूसरे का साथ दें, एक-दूसरे की कामयाबी में खुश हों और अपनी पूरी क्षमता से खेलें।"

पांच हार के बाद KKR की राह बेहद कठिन हो गई है। बचे आठ मैचों में से कम से कम सात जीतने होंगे तब जाकर प्लेऑफ की कोई उम्मीद बनेगी। पिछले सीजन भी रहाणे की कप्तानी में KKR आठवें स्थान पर रही थी।

गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी मुसीबत

KKR की तबाही की सबसे बड़ी वजह गेंदबाजी है। इस सीजन उनके तेज गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 11 रन प्रति ओवर से ऊपर है जो पूरे IPL में सबसे खराब है। हर्षित राणा टूर्नामेंट से पहले ही चोटिल हो गए, मथीशा पथिराना अभी तक एक भी मैच नहीं खेले और मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के निर्देश पर भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच रिलीज करना पड़ा।

रहाणे ने खुद माना, "पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले लड़के नए हैं, यही सच है। लेकिन वो पूरी कोशिश कर रहे हैं। अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, सब जी-जान लगा रहे हैं।"