7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पंड्या को कप्तान नहीं बनाना चाहते थे गौतम गंभीर, अगरकर ने भी इस वजह से नहीं दिया साथ

हेड कोच गौतम गंभीर के प्रवेश ने स्पष्ट रूप से पंड्या की राष्ट्रीय कप्तानी की संभावनाओं में बाधा डाली। इसके अलावा अजित अगरकर भी हार्दिक की लीडरशिप स्किल्स से ज्यादा इम्प्रेस नहीं थे।

less than 1 minute read
Google source verification

Hardik Pandya, T20 Captaincy: भारत अब श्रीलंका दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मुक़ाबले खेले जाएंगे। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को चुना है।

चयनकर्ताओं का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा। हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के उपकप्तान थे। वहीं वनडे टीम के भी वे उपकप्तान थे। अब उन्हें इन दोनों टीम की उपकप्तान से हटा दिया गया है और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए गया हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर के प्रवेश ने स्पष्ट रूप से पंड्या की राष्ट्रीय कप्तानी की संभावनाओं में बाधा डाली। इसके अलावा अजित अगरकर भी हार्दिक की लीडरशिप स्किल्स से ज्यादा इम्प्रेस नहीं थे। मुख्य कोच गंभीर चाहते थे कि सूर्यकुमार यादव भूमिका निभाएं, क्योंकि वह हार्दिक की निरंतरता और फिटनेस से आश्वस्त नहीं थे। इसके अलावा अगरकर भी हार्दिक की टेक्टिकल अवेरनेस से आश्वस्त नहीं थे, जो एक सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए आवश्यक था।

हार्द‍िक को टी20 वर्ल्ड कप में जब रोहित का डिप्टी बनाया गया था तो कई सवाल भी उठे थे। हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से तमाम क्रिकेट आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। अब सवाल यह है कि हार्द‍िक पंड्या का जब प्रदर्शन हाल में इतना जोरदार रहा तो उनको टी20 की उपकप्तानी से क्यों हटाया गया? क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह बात सभी मानने लगे कि हार्द‍िक का टीम में कोई तोड़ नहीं है।