29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलिस्टर कुक का आरोप एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड में बाल कटवाकर नहीं दिये पैसे, भड़के स्टीव स्मिथ इंग्लिश मीडिया को लताड़ा

एलिस्टर कुक ने कहा था कि अखबार द सान के मुताबिक एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के सैलून में बाल कटवाए और उन्होंने पैसे नहीं दिए। इसपर स्टीव स्मिथ ने इंग्लिश अखबार को जमकर लताड़ लगाई है। स्मिथ ने इस बात को कंफर्म किया कि लंदन आने के बाद एलेक्स कैरी ने बाल ही नहीं कटवाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Jul 2023, 3:31 PM IST

steve_smith.png

Alex carey haircut England vs Australia 3rd test The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही द एशेज़ 2023 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जा रहा है। बारिश से वधित इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर सामने आई थी कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के सैलून में बाल कटवाए और उन्होंने पैसे नहीं दिए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने इस बात को हवा दी थी। दरअसल एलिस्टर कुक ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा, ' ऑस्ट्रेलिया टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बाल कटवाए हैं। मेरी उस नाई से बात हुई। उस नाई ने बताया कि मार्नस बहुत मज़ाकिया हैं। उन्होंने डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा के भी बाल काटे। नाई ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी था एलेक्स नाम का। इसपर मैंने कहा एलेक्स कैरी, विकेटकीपर?'

इसके बाद कुक ने कहा, 'नाई ने मुझे बताया कि उन्होंने बाल कटवाने के बाद भुगतान नहीं किया है। यह उन दुकानों में एक है, जहां नकदी ही ली जाती है। कैरी ने वादा किया था कि वह दिन में बाद में पेमेंट कर देंगे। हो सकता है कि अब तक भुगतान कर दिया हो।'

इंग्लिश अखबार द सन के मुताबिक लीड्स में डॉक बार्नेट की नाई की दुकान पर काम करने वाले एडम महमूद ने उन्हें बताया है कि उनकी दुकान में कार्ड से पेमेंट नहीं होती है। एलेक्स ने बाल कटवाने के बाद कहा कि उनके पास नकदी नहीं है। एडम महमूद ने कहा, 'वे सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शॉप बंद होने से पहले आए। हमने उनके बाल काटे और काफी हंसी मजाक हुआ। हम कार्ड एक्सेप्ट नहीं करते और एलेक्स ने कहा कि उनके पास कैश नहीं है। कॉर्नर पर एक टेस्को कैश मशीन है, जहां वह जा सकते थे। वह अपने होटल वापस जा सकते थे, जिसमें पांच मिनट का समय लगता। लेकिन इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह पैसे ट्रांसफर कर देंगे। शायद वह भूल गए हैं। मैं उन्हें बेनिफिट ऑफ डाउट देता हूं लेकिन अगर सोमवार तक इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा।'

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरी को 30 पाउंड (भारतीय करेंसी में करीब 3200 रुपये) का भुगतना करना है। एलिस्टर कुक और इंग्लिश मीडिया की यह बात ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को पसंद नहीं आई और उन्होंने कुक और मीडिया को जमकर लताड़ा और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। स्मिथ ने कहा, 'कैरी ने पिछले महीने लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से न तो बाल कटवाए हैं और न ही नाई से मिले हैं। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि जब से हम लंदन में हैं तब से एलेक्स कैरी ने बाल नहीं कटवाए हैं। अपने फ़ेक्ट्स सही करें द सन।' इसके बाद एलिस्टर कुक ने अफवाह फैलाने के लिए माफी मांगी है।