1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup से बाहर होने के बाद भड़के कप्तान मैथ्यूज, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार

पांच बार की चैंपियन श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस हार से बेहद नाराज़ हैं। और मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सीधे तौर पर इन्हे जिम्मेदार ठहराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Sep 2018, 10:47 AM IST

sidd

Asia Cup से बाहर होने के बाद भड़के कप्तान मैथ्यूज, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के तीसरे मैच में श्रीलंका टीम को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रनों से मात देकर टूर्नामेंट के पहले दौर से ही बाहर कर दिया। पांच बार की चैंपियन श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस हार से बेहद नाराज़ हैं। और मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सीधे तौर पर इन्हे जिम्मेदार ठहराया है।

हार के लिए बल्लेबाज़ जिम्मेदार -
जी हां! इस हार से दुखी मैथ्यूज ने अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा " ये बेहद शर्मनाक हार थी। हम पहले मैच में भी 150 रन का स्कोर पार नही पाए थे। वहीं आज भी हमारे साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मैं अफगानिस्तान को जीत की बधाई देना चाहूँगा। हमारी बल्लेबाज़ी ने हमे दोनों मैचों में निराश किया।" वहीं मैथ्यूज ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा "हमारे गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अपना काम किया है। हमारी शुरुआत आज भी ख़राब थी, लेकिन हमने दूसरे विकेट के लिए खुद को संभाला था। हमने बीच के ओवर में विकेट खो दिए और हमारे पास इसका कोई भी जवाब नही है। हम सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी को ही दोष दे सकते हैं। हमने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतर किया था। मुझे लगता है खिलाड़ी दबाव में बेहतर नही कर सके।”

रहमत शाह की शानदार पारी -
बता दें इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहमत शाह (72) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बाद मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिगड़ी के दम पर अफगानिस्तान ने ये मैच आसानी से जीत लिया। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 249 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। श्रीलंकाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 41.2 ओवरों में 158 रनों पर ही ढेर हो गई। श्रीलंका को पहले मैच में बांग्लादेश ने 137 रनों से हराया था। यह उसकी दूसरी हार है और इसी हार के साथ उसका एशिया कप का सफर खत्म हो गया। अफगानिस्तान के लिए नबी, राशिद, रहमान और गुलबदीन नाएब ने दो-दो विकेट लिए।