8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन सहित इन 3 खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में वापसी, 5वें टी20 में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

IND vs SA 5th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

2 min read
Google source verification
Sanju Samson

संजू सैमसन (फोटो- IANS)

IND vs SA 5th T20 Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे। बता दें कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव किए गए हैं। शुभमन गिल, कुलदीप यादव और हर्षित राणा की जगह संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंनरिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। विकेट अच्छा लग रहा है, ओस नहीं होगी और हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं। स्टेडियम लगभग भरा हुआ लग रहा है। सीरीज़ दांव पर है, लेकिन यह खुद को एक्सप्रेस करने और गेम को एन्जॉय करने का मौका है। हर्षित की जगह बुमराह आए हैं, कुलदीप की जगह वाशिंगटन सुंदर आए हैं और गिल को लखनऊ में थोड़ी चोट लगी थी, इसलिए संजू आए हैं।

टॉस जीतने के बाद एडेन मार्करम ने कहा, "हम पहले बॉलिंग करेंगे। विकेट पर काफी ओस दिख रही है, शायद बाद में और ओस होगी और बॉल बेहतर आएगी। हमारा फोकस वर्ल्ड कप पर है और हमारे पास अभी काफी गेम हैं। काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं, टूर को पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहते हैं। नोर्किया की जगह लिंडे प्लेइंग 11 में शामिल हुए हैं।

टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। 5वें और आखिरी मुकाबले को जीतकर सूर्या एंड कंपनी सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी, तो दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम हार से बचना चाहेगी।