
Anrich Nortje and Sisanda Magala World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अब मात्र 18 दिन बचे हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला किया है। बोर्ड तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया और सिसंदा मगाला की उपलब्धता इस सप्ताह फिटनेस परीक्षण के बाद निर्धारित की जाएगी।
दोनों गेंदबाजों को वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज में केवल एक ही मैच खेला। क्योंकि नोर्खिया को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है, वहीं मगाला को बाएं घुटने में चोट लगी है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके शामिल किए जाने पर अंतिम फैसला 23 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के भारत रवाना होने से पहले लिया जाएगा, शुरुआती संकेतों में कहा गया है कि दोनों पर वनडे विश्व कप के लिए यात्रा नहीं करने का खतरा है।
मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हम उन्हें वहां चाहते थे। विश्व कप में चोटिल खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने में मुश्किल होती है क्योंकि तब आपको बाहर होने के लिए कई कारण बताना होता है।" यदि नोर्खिया या मगाला में से कोई विश्व कप से चूक जाता है, तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो को शामिल करने की सबसे अधिक संभावना है।
Published on:
18 Sept 2023 03:18 pm
