16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट से पहले इस शख्स के लिए तड़पती थीं अनुष्का, 2 साल चला था रिलेशनशिप

मुंबई में शिफ्ट होने के बाद अनुष्का और जोहेब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 13, 2017

virushka

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस एक दूसरे के हो चुके हैं। विराट और अनुष्का ने बीते 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई थी। बता दें कि विराट और अनुष्का पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। इन चार साल में ऐसा भी एक मौका आया था जब दोनों का ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन सलमान खान ने दोनों के बीच सभी गलतफहमियों को दूर करते हुए सुलह कराई थी। जिसके बाद इनके रिलेशनशिप को किसी की बुरी नज़र नहीं लगी। जिसकी वजह से अब जाकर दोनों बॉयफ्रेड-गर्लफेंड से पति-पत्नी बन गए हैं।

अनुष्का के विराट हो चुके हैं और विराट की अनुष्का हो चुकी हैं। लेकिन विराट से पहले भी एक शख्स था, जिसके साथ अनुष्का का रिलेशनशिप रह चुका है। उस वक्त अनुष्का के दिल में विराट नहीं बल्कि कोई और रहता था। बता दें कि अनुष्का शर्मा जब मॉडलिंग करती थीं, तो उस समय उनकी मुलाकात जोहेब यूसुफ नाम के एक मॉडल से हुई थी। उन दिनों अनुष्का बेंगलूरु में थी। इसके बाद अनुष्का मुंबई आ गई थीं। तो वहीं जोहेब भी मुंबई में आ गए। खास बात ये है कि मुंबई में शिफ्ट होने के बाद अनुष्का और जोहेब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे।

इसी दौरान अनुष्का को शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में मौका मिल गया। फिल्म की सफलता के बाद अनुष्का जोहेब से काफी आगे निकल गई। इसी सफलता की भीड़ में जोहेब और अनुष्का का साथ भी छूट गया। ऐसा नहीं है कि विराट के अलावा अनुष्का के रिलेशन जोहेब से ही रहे हों। अनुष्का का विराट से पहले क्रिकेट में एक क्रश भी रह चुका है। वो कोई और नहीं बल्कि सुरेश रैना ही थे। इसके अलावा अनुष्का का नाम बैंड बाजा बारात में काम कर चुके रणवीर सिंह के साथ, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन ये सब महज़ अफवाहें ही थीं।

ये भी पढ़ें

image