30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोनाल्डो के साथ मेरी दोस्ती नहीं… अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का बड़ा खुलासा

Lionel Messi on Cristiano Ronaldo: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने खुलासा किया है कि उनकी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो के साथ कोई दोस्‍ती नहीं है। हम सिर्फ कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2025

Lionel Messi wins 2025 MLS Golden Boot

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी। (फोटो सोर्स: Inter Miami)

पिछले एक दशक में फुटबॉल में सिर्फ दो खिलाड़ियों अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का राज रहा। माना जाता है कि जब दो खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है तो उनके बीच अच्छे संबंध भी होते हैं, लेकिन मेसी और रोनाल्डो के बीच ऐसा नहीं है। इसका खुलासा खुद मेसी ने किया है। उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों के बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी रोनाल्डो के साथ कोई दोस्ती नहीं हैं और वे सिर्फ कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।

मैदान से बाहर हम सिर्फ नॉर्मेल इंसान हैं

मेसी ने कहा, हम दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा सिर्फ मैदान पर है। हम दोनों अपनी-अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। लोग कुछ भी कहें लेकिन मैदान पर जो भी होता है, हम उसे मैदान से बाहर नहीं लाते। मैदान से बाहर हम सिर्फ नॉर्मल इंसान हैं। हम दोस्त नहीं हैं, क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताते। लेकिन हम एक-दूसरे का सम्मान जरूर करते हैं, जो काफी अहम है।

रोनाल्डो के खेल को पसंद करता हूं

मेसी ने कहा, हम भले ही अच्छे दोस्त नहीं हैं, लेकिन मैं रोनाल्डो के खेल को पसंद करता हूं। मेरे मन में उनके और उनके खेल के प्रति गहरा सम्मान है, क्योंकि वे अभी भी उच्च स्तर पर खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस उम्र में ऐसा कर पाना आसान नहीं है।

20 साल से दोनों का जलवा कायम

मेसी 37 और रोनाल्डो 40 साल के हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों का अभी तक मैदान पर जलवा कायम है। लियोनल मेसी की वर्तमान टीम इंटर मियामी है। उन्‍होंने अपने करियर में कुल गोल 866 गोल दागे हैं, जिनमें से 112 अर्जेंटीना के लिए किए हैं। बार्सिलोना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अलावा अर्जेंटीना के लिए उनका करियर शानदार रहा है।

वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वर्तमान टीम अल नासर है। उन्‍होंने अपने करियर में कुल 938 गोल दागे हैं, जिनमें से 138 पुर्तगाल के लिए किए हैं। उन्‍होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियाल मैड्रिड, जुवेंटस, स्पोर्टिंग सीपी और पुर्तगाल के लिए ढेरों गोल किए हैं।

ये दिग्गज बनें मिसाल... रोजर फेडरर और राफेल नडाल

स्विट्जरलैंड के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के बीच कोर्ट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। कई ग्रैंड स्लेम के फाइनल में दोनों ने एक-दूसरे को कई बार हराया। लेकिन मैदान से बाहर दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। एक-दूसरे के रिटायर होने पर दोनों काफी भावुक भी दिखे।

सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न के बीच बल्ले और गेंद की जंग मैदान पर काफी देखी गई। वॉर्न ने कई बार सचिन पर स्लेजिंग भी की। इसके बावजूद दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान भी था और गहरी दोस्ती भी थी।